हिमायपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयारियाँ तेज, वंदना अग्रवाल ने प्रचार‑प्रसार पर ज़ोर
हिमायपुर में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वंदना अग्रवाल ने पैरा‑लीगल वालंटियर्स को निर्देश दिया कि वे अदालत के उद्देश्य और लाभों को आम जनता तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक पात्र मामलों का निस्तारण हो सके। यह लोक अदालत विवादों का तेज, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान प्रदान करती है, जिससे समय, धन और श्रम की बचत होती है।

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण पर जोर
हमीरपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वंदना अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी पैरा लीगल वालंटियर्स की बैठक हुई। पीएलवी को अदालत के उद्देश्यों और लाभों को आम जनता में प्रचारित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
हमीरपुर। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वंदना अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी पैरा लीगल वालंटियर्स की बैठक हुई। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी पीएलवी को राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक पात्र मामलों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को अपने विवादों के शीघ्र, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी मंच उपलब्ध कराती है। इसका अधिक से अधिक पात्र पक्षकारों को लाभ मिल सके, इसके लिए पीएलवी की भूमिका महत्वपूर्ण है।सचिव
ने निर्देशित किया कि सभी पीएलवी अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य, लाभ एवं निस्तारण योग्य मामलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र पक्षकारों को अपने विवादों के शीघ्र एवं आपसी सहमति से समाधान के लिए लोक अदालत का लाभ उठाने को प्रेरित करें। सचिव ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का अवसर प्राप्त होता है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

