सुप्रीम कोर्ट ने ऋण वसूली प्रक्रिया में सुधार के लिए शुरू की नई पहल
सुप्रीम कोर्ट ने ऋण वसूली प्रक्रिया में सुधार के लिए जिला विधिक प्राधिकरण के तहत सुलह-समझौते की पहल शुरू की है। इसमें कन्नौज के एक मामले को शामिल किया गया है। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने का मौका देने का निर्णय लिया है।

सौजन्य से:- Live Hindustan
रिकवरी लोन मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने ऋण वसूली प्रक्रिया में सुधार के लिए जिला विधिक प्राधिकरण के तहत सुलह-समझौते की पहल शुरू की है। कन्नौज के इंडियन बैंक मामले में यह पहल की गई है, जिसमें डेयरी लोन की रिकवरी के लिए सुनवाई शुरू हुई है। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने का मौका देने का निर्णय लिया है।
तिर्वा, संवाददाता। बैंकों के द्वारा लोन रिकवरी मामले को लेकर बैंक के द्वारा अपनाई जा रही ऋण वसूली प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुलह-समझौते के आधार पर अपनाने के लिए जिला विधिक प्राधिकरण के तहत मामला के निपटाने के लिए पहल शुरू कर दी है। जिसके तहत कन्नौज में भी इंडियन बैंक के मामले को सुनवाई के निर्देश दिए गए हैं। लोन रिकवरी मामले को सरल बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण के तहत सुलह-समझौते के आधार पर ऋण वसूली प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें इंडियन बैंक द्वारा एक डेयरी लोन को लेकर जिला विधिक प्राधिकरण के तहत सुलह-समझौते के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया।
बताया गया है कि इंडियन बैंक की शाखा तिर्वा द्वारा एक डेयरी लोन की रिकवरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण के तहत बैंक अधिकारियों को तलब कर प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्त हरि प्रसाद, अपर जिला जज रजनीश मोहन वर्मा एवं सचिव अनुजा सिंह ने सुनवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत 29 जून एवं 02 जुलाई को अस्थाई अदालत द्वारा जिला विधिक कार्यालय पर सुनवाई की गई है। जिसमें जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्य अधिवक्ता अशोक कुमार राजपूत ने बताया कि अगली सुनवाई के लिए 06 जुलाई लगाई गई है। दोनो पक्षों को विधिक न्यायालय के कार्यालय पर सुलह-समझौते के आधार पर सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की एक अनोखी पहल है। जिससे याची को अपनी बात कहने का एक मौका मिलता है। दोनों पक्षो को सुनने के बाद विधिक न्यायालय द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट जस्टिस का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा

चौथाई हाई कोर्टों में नहीं है नियमित चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने दी 4 न्यायिक नियुक्तियों की सिफारिश

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
ताज़ा ख़बरें
- ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

