होम›कानून›लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक
कानून

लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक

लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक फोटो नं.15,व्यवहार न्यायालय के मीटिंग हॉल में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारीगण। लाखो, निज प्रतिनिधि। आगामी 12…

25 अगस्त 2026 को 02:56 pm बजे
लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक

सौजन्य से:- Hindustan

लोक अदालत की तैयारी को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक

फोटो नं.15,व्यवहार न्यायालय के मीटिंग हॉल में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारीगण।

लाखो, निज प्रतिनिधि। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय के मीटिंग हॉल में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की।

बैठक की जानकारी

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तथा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सभी न्यायिक दंडाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी सुलहनीय मामलों में तत्काल नोटिस जारी किया जाए।

सुलह-समझौता करने की पहल

साथ ही प्री-सिटिंग के माध्यम से संबंधित पक्षकारों के बीच सुलह-समझौता कराने की पहल करने को कहा गया, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रभावी और सार्थक प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निपटाने की दिशा में सक्रिय पहल करने को कहा गया। रिपोर्टर:वतन कुमार

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें