सीएम के दौरे से पहले भाजपा नेता का हाउस अरेस्ट, कानून-व्यवस्था के नाम पर उठे सवाल
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य चन्द्रमणि पाण्डेय को हाउस अरेस्ट करने की कार्रवाई ने प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित नहीं था, बल्कि वह मनोरमा नदी की सफाई और उससे जुड़े जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे।

सौजन्य से:- Hindustan
बस्ती में सीएम दौरे से पहले भाजपा नेता हाउस अरेस्ट, कानून-व्यवस्था के नाम पर कार्रवाई पर उठे सवाल
बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने
बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य चन्द्रमणि पाण्डेय को हाउस अरेस्ट करने की कार्रवाई ने प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार्यकर्ताओं की स्थिति
खास बात यह है कि जिस नेता पर कार्रवाई की गई, वह सत्तारूढ़ भाजपा के ही वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। हैरानी की बात है कि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने चंद्रमणि को सीएम के प्रस्थान के दौरान उनको वहां पर विदाई करने की जिम्मेदारी दी है, बावजूद इसके उन्हे हाऊस अरेस्ट किया है।
चंद्रमणि पाण्डेय का बयान
चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि उनका किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित नहीं था। उनका कहना है कि वह केवल मनोरमा नदी की सफाई और उससे जुड़े जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे। इसके बावजूद उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
प्रशासन की चूक
भाजपा नेता ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री के दौरे पर भाजपा के ही कार्यकर्ताओं को कानून-व्यवस्था के नाम पर हाउस अरेस्ट किया जाएगा, तो जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री तक कैसे पहुंचेंगे। उन्होंने इसे या तो प्रशासन की बड़ी चूक बताया या फिर उच्च अधिकारियों द्वारा अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास करार दिया।
आंदोलन का उद्देश्य
चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि उनका आंदोलन राजनीति से प्रेरित नहीं, बल्कि संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले डेढ़ दशक से मनोरमा नदी की सफाई के लिए धरना-प्रदर्शन, न्यायालय की शरण लेने और स्वयं सफाई अभियान चलाने तक का कार्य कर चुके हैं। इस कार्रवाई के बाद कानून-व्यवस्था के नाम पर पुलिस प्रशासन द्वारा अपनाई गई कार्यशैली पर बहस तेज हो गई है।
पुलिस का स्पष्टीकरण
वहीं, एसएचओ हरैया संजय कुमार ने बताया कि चन्द्रमणि पाण्डेय को हाऊस अरेस्ट नहीं किया गया है. इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली है, पुलिस प्रशासन से बात की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सपा नेता प्रवीण पाठक को भी पुलिस ने हाऊस अरेस्ट कर लिया है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

