झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोहरदगा में खनिज कानून संशोधन पर धरना दिया
झामुमो के नेता जय प्रकाश शर्मा ने 2026 के खनिज कानून संशोधन विधेयक के खिलाफ लोहरदगा में धरना दिया, केंद्र सरकार पर राज्य के आर्थिक हितों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधेयक को राज्य की वित्तीय और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए हानिकारक बताया और इसे वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में झामुमो के प्रमुख नेता और अन्य ने नारेबाजी कर पाप का घड़ा फोड़ा।

सौजन्य से:- Hindustan
खनिज कानून संशोधन के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 2026 के खनिज कानून संशोधन विधेयक के खिलाफ लोहरदगा में धरना दिया। नेता जय प्रकाश शर्मा ने केंद्र सरकार पर झारखंड के आर्थिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और विधेयक को राज्य की वित्तीय हितों के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने विधेयक वापस लेने की मांग की।
लोहरदगा, संवाददाता। खनिज और खनिज पदार्थ विकास और विनियमन कानून संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को राज्यव्यापी हल्लाबोल कार्यक्रम के तहत लोहरदगा सदर प्रखंड कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से पाप का घड़ा फोड़कर रोष जताया गया। झामुमो नेता जय प्रकाश शर्मा ने केंद्र सरकार पर झारखंड के आर्थिक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, वस्तु और सेवा कर और राष्ट्रीय राजमार्ग के कोष में कटौती के साथ राज्य की रॉयल्टी के 1.36 लाख करोड़ रुपये रोक लिया गया है।
अब खनिज कानून में संशोधन कर राज्य के हितों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। झामुमो नगर अध्यक्ष आकाश साहू ने विधेयक को राज्य के वित्तीय हितों और खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए नुकसानदायक बताया। प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा उरांव ने भी विधेयक वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में जय प्रकाश शर्मा, आकाश साहू, कृष्णा महतो, राहुल साहू, हसनैन खलीफा, मोनू, जफर इकबाल, रोशन ठाकुर और शीला देवी आदि मौजूद थीं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

