दिल्ली हाईकोर्ट ने एक और जज को निलंबित किया, इस बार साकेत कोर्ट की जज पर गिरी गाज
दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के एक और जज को निलंबित कर दिया है। हाईकोर्ट ने साकेत कोर्ट की जज वीणा रानी को निलंबित करने का आदेश दिया। इससे पहले हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट के जज विनय सिंघल को भी निलंबित किया था।

सौजन्य से:- ETV Bharat
दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के एक और जज को किया निलंबित, इस बार साकेत कोर्ट की जज पर गिरी गाज
हाईकोर्ट को यह अधिकार है कि वह किसी भी अधिकारी के खिलाफ जांच या कार्यवाही लंबित रहने के दौरान उसे निलंबित कर सके.
Published : July 18, 2026 at 7:23 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के एक और जज को निलंबित कर दिया है. हाईकोर्ट ने साकेत कोर्ट के कमर्शियल कोर्ट की जज वीणा रानी को निलंबित करने का आदेश दिया है. इसके पहले हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट के जज विनय सिंघल को निलंबित किया था.
जज वीणा रानी को साकेत कोर्ट ने प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज के आफिस से अटैच कर दिया गया है. हाईकोर्ट ने वीणा रानी को बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के दिल्ली के बाहर जाने पर रोक लगा दिया है. इसके पहले तीस हजारी कोर्ट के जज विनय सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था.
विनय सिंघल का मुख्यालय दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑल इंडिया सर्विसेज अनुशासन और अपील नियम, 1969 के नियम 3 (1)(A) और दिल्ली हायर जुडिशियल सर्विस रूल्स के नियम 27 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों जजों को निलंबित करने का आदेश दिया. इस नियम के तहत हाईकोर्ट को यह अधिकार है कि वह किसी भी अधिकारी के खिलाफ जांच या कार्यवाही लंबित रहने के दौरान उसे निलंबित कर सके.
निलंबन के आदेश के मुताबिक निलंबन की इस अवधि के दौरान विनय सिंघल का मुख्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुख्यालय, तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली का कार्यालय होगा. इसके साथ ही, आदेश में यह साफ निर्देश दिया गया है कि वह सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं. इसके अलावा, आदेश में यह भी कहा गया है कि निलंबन की इस अवधि के दौरान प्रासंगिक नियमों के तहत श्री विनय सिंघल को मिलने वाला निर्वाह भत्ता और अन्य मिलने वाले भत्ते नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें:
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

