विकास कार्य समय पर पूरे करें, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा
उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विकास योजनाएं समय पर पूरी की जाएं और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सौजन्य से:- Hindustan
विकास कार्य समय पर पूरे करें, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा : प्रभारी मंत्री
कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि योजनाएं समय पर पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बैठक में स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की प्रगति पर चर्चा की गई।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर की अध्यक्षता में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और गंगा एक्सप्रेस-वे से संभल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत फॉगिंग और साफ-सफाई प्रभावी ढंग से कराने, लोक निर्माण विभाग को मानसून में सड़कों को गड्ढामुक्त रखने तथा कृषि विभाग को किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
वन विभाग की समीक्षा के दौरान 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद पौधारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने और गंगा तट पर अधिक से अधिक फलदार व छायादार पौधे लगाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने वर्धमान नदी पुनर्जीवन अभियान तथा एक जनपद-पांच नदियां योजना की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

