होम›कानून›किसान पंचायत ने वनाधिकार कानून के सख्त कार्यान्वयन व मूल जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की
कानून

किसान पंचायत ने वनाधिकार कानून के सख्त कार्यान्वयन व मूल जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की

नौगढ़ के तेंदुआ गाँव में आयोजित किसान पंचायत ने वनभूमि में बुलडोजर चलाने पर रोक, 75 साल से अधिक पुराने निवास को आधार मानकर वनाधिकार दावों का निस्तारण और कोल, पनिका, चेरो, मांझी आदि समुदायों को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने की माँग रखी। इसके साथ ही दलित किसानों और महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने, जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने, बिजली के निजीकरण और महंगाई नियंत्रण जैसे मुद्दों पर भी दबाव डाला गया।

13 सितंबर 2026 को 08:06 pm बजे
किसान पंचायत ने वनाधिकार कानून के सख्त कार्यान्वयन व मूल जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की

सौजन्य से:- Hindustan

किसान पंचायत में वनाधिकार कानून लागू करने की मांग

नौगढ़ के तेंदुआ गांव में अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा आयोजित पंचायत ने वन भूमि के अधिकार और मूल निवासियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने वनाधिकार कानून के प्रभावी कार्यान्वयन और 75 वर्ष से अधिक पुराने निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा की जरूरत पर बल दिया।

नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वन भूमि पर अधिकार और मूल निवासियों के उत्पीड़न पर रोक की मांग को लेकर रविवार को तेंदुआ गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में वन क्षेत्र में पीढ़ियों से बसे लोगों के घरों और फसलों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने की मांग उठी। वक्ताओं ने कहा कि वनाधिकार कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और वन क्षेत्र में बसे मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाए।किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने कहा कि अन्य परंपरागत वन निवासियों से 75 वर्ष पुराने कागजात मांगना बंद किया जाए।

तीन पीढ़ी यानी 75 वर्ष के निवास को आधार मानकर वनाधिकार दावों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कोल, पनिका, चेरो, मांझी आदि समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की भी मांग की। वक्ताओं ने भरदुआ के दलित किसानों और महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने, विजयपुर-बिजौरा से विस्थापित किसानों की जमीन पर नाम दर्ज करने और जबरिया भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। इसके अलावा बिजली के निजीकरण पर रोक, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने, महंगाई पर नियंत्रण और किसानों को उपज का डेढ़ गुना दाम दिलाने की मांग भी उठाई गई। इसमें राजेंद्र यादव, महिला समिति की जिलाध्यक्ष लालमनी विश्वकर्मा, जिलामंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, परमानंद मौर्य, महानंद सत्यनारायण, रामनरेश, रामधनी, फेकू राम, रामेश्वर, बलिराम कुरील आदि रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें