राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का करें निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का करें निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को होगा। सफल आयोजन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की गई। जिला जज अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी अधि…

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का करें निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को होगा। सफल आयोजन के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की गई। जिला जज अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इस अवसर पर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जाए। सभी बैंक अधिकारियों से भी लोन रिकवरी मामलों को लोक अदालत में लाने का निर्देश दिया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। जिसको सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियोंव समस्त बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने सोमवार को जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियों व समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन अपर जिला जज व राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अवनीश कुमार राय, की देखरेख में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. ब्रह्मपाल सिंह के द्वारा किया गया।
बैठक में अपर जिला जज अवनीश कुमार राय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए चिन्हित वादों में राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अधिक से अधिक वादों मे नोटिस व सम्मन जारी करने के लिए निर्देश दिए। सभी प्रशासनिक अधिकारियों को लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिन्हित कर निस्तारित किये जाने के लिए निर्देश दिए। लीड बैंक के मैनेजर आशीष सक्सैनाको जनपद के सभी बैंकों द्वारा लोन रिकवरी से संबंधित मामलों को लोक अदालत में निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर रेनू सिंह , जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अनवर शेख, सीओ दीपक चतुर्वेदी समेत अनेक आधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

