राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, यहां तक नहीं जाएगी जल्द सुनवाई
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. अब सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फिर से इस मामले को मेंशन करने को कहा है. याचिकाकर्ता ने याचिका की जल्द सुनवाई की मांग की थी लेकिन जस्टिस BV नागरत्ना ने कहा कि सोमवार को एक बार फिर जल्द सुनवाई की मांग करें.

सौजन्य से:- ndtv.in
अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में है. दानराशि में हेर-फेर और चढ़ावे में मिली राशि में गड़बड़ी की जांच के लिए यूपी सरकार ने एसआईटी गठित की है. इधर सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जल्द सुनवाई से इनकार किया है. सुप्रीम कोर्ट ने अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव नामक वकीलों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए याचिका दाखिल की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जल्द सुनवाई से इनकार किया है.
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को फिर से इस मामले को मेंशन करने को कहा है. याचिकाकर्ता ने याचिका की जल्द सुनवाई की मांग की थी. याचिकाकर्ता का कहना कि इस मामले में तुरंत आदेश जारी करने की जरूरत है.
लेकिन जस्टिस BV नागरत्ना ने कहा कि सोमवार को एक बार फिर जल्द सुनवाई की मांग करें. जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. जिसमें FIR दर्ज कर CBI की SIT से जांच की मांग गई है.
याचिका में मांग की गई कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पैसों में गड़बड़ी के आरोपों की FIR दर्ज की जाए. CBI की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाकर निष्पक्ष, समयबद्ध जांच कराई जाए, ताकि यह पता चल सके कि दान के पैसों में कोई गड़बड़ी, गबन या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं.
कोर्ट रामजन्मभूमि ट्रस्ट और यूपी सरकार को निर्देश दे कि वो ट्रस्ट के धन और संपत्तियों की निगरानी के लिए मजबूत ऑडिट और जांच व्यवस्था बनाए. ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतें न हों.
याचिका में मांग की गई कि कोर्ट यूपी सरकार और ट्रस्ट को निर्देश दे कि जांच पूरी होने तक सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं — जैसे बैंक खाते, दान रजिस्टर, ऑडिट रिपोर्ट, CCTV फुटेज, कंप्यूटर डेटा.
साथ ही याचिका में यह भी मांग की गई थी कि किसी भी रिकॉर्ड या सबूत को नष्ट करने या उसमें छेड़छाड़ करने पर रोक लगाई जाए.
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

