होम›कानून›मुंगेर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए थानाध्यक्षों, सरपंचों और न्यायमित्रों की रणनीतिक बैठक
कानून

मुंगेर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए थानाध्यक्षों, सरपंचों और न्यायमित्रों की रणनीतिक बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 12 सितंबर को एडीआर भवन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु थानाध्यक्षों, सरपंचों और न्यायमित्रों को बुलाया। बैठक में मामलों की त्वरित निपटारे के लिए व्यापक प्रचार‑प्रसार और नोटिसों की तामिल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिकतम लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

29 अगस्त 2026 को 07:32 pm बजे
मुंगेर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए थानाध्यक्षों, सरपंचों और न्यायमित्रों की रणनीतिक बैठक

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर थानाध्यक्षों, सरपंचों एवं न्यायमित्रों के साथ हुई बैठक,

मुंगेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को एडीआर भवन में होगा। सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने थानाध्यक्षों, सरपंचों और न्यायमित्रों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन हेतु प्रचार और जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया।

मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से आगामी 12 सितंबर को एडीआर भवन, मुंगेर परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने एवं अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को जिले के सभी थानाध्यक्षों, पंचायतों के सरपंचों एवं न्यायमित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों एवं मामलों के अधिक-से-अधिक निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि, राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक-से-अधिक नोटिसों का तामिला सुनिश्चित कराएं।

इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें, ताकि अधिक-से-अधिक संख्या में पक्षकार इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, बैठक में मौजूद जिले के सभी पंचायतों के सरपंच एवं न्यायमित्रों को भी अपने-अपने क्षेत्र में वादी एवं प्रतिवादी को राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि, लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर मामलों का त्वरित निष्पादन संभव है। इसलिए अधिक-से-अधिक से लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाना आवश्यक है।------------------

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें