होम›कानून›राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई ट्रायल बैठक
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई ट्रायल बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई ट्रायल बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सोनिका वर्मा की अध्यक्षता में चौदह न्यायालय भवन में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों का निस्तारण क…

26 अगस्त 2026 को 01:22 pm बजे
राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई ट्रायल बैठक

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत को हुई ट्रायल बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सोनिका वर्मा की अध्यक्षता में चौदह न्यायालय भवन में प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मामलों का निस्तारण करना है। न्यायिक अधिकारियों ने सुलह और समझौते के माध्यम से मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के सभागार कक्ष में महत्वपूर्ण प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लम्बित मामलों का निस्तारण कराना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लम्बित ऐसे वादों को प्राथमिकता से चिन्हित करें, जिनका निस्तारण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है।बैठक में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मजबूत और प्रभावी कार्य योजना तैयार करने तथा विभिन्न विभागों व अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया गया।इस

अवसर पर उपस्थित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण रूप से सफल बनाने और मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु अपना पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। सुलह-समझौते योग्य मामलों की पहचान कर लोक अदालत में त्वरित निस्तारण कराना मुख्य उद्देश्य बताया गया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें