होम›कानून›राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर शामली में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋतु नागर की अध्यक्षता म…

24 अगस्त 2026 को 06:55 pm बजे
राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर

शामली में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋतु नागर की अध्यक्षता में अधिकारियों ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए विचार-विमर्श किया। पूरे प्रक्रिया का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित न्याय प्रदान करना है।

शामली। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का अंतिम रूप से निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय कैराना, शामली में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी ऋतु नागर ने की। बैठक में नोडल अधिकारी ऋतु नागर ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का अंतिम रूप से निस्तारण कराया जाए, ताकि आम लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।उन्होंने

संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का आह्वान किया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अक्षयदीप यादव, तहसीलदार शामली राहुल सिंह, तहसीलदार कैराना अर्जुन चौहान, तहसीलदार ऊन ललिता चौधरी, एलडीएम अनिल कुमार, परिवहन विभाग के अधिकारियों सहित सूचना अधिकारी दीपक कुमार मौजूद रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें