होम›कानून›सपन बनर्जी ने एमएमडीआर अधिनियम को मजदूरों और झारखंड के विरुद्ध कहा, विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया
कानून

सपन बनर्जी ने एमएमडीआर अधिनियम को मजदूरों और झारखंड के विरुद्ध कहा, विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया

सपन बनर्जी ने केंद्र द्वारा पेश किए गए एमएमडीआर कानून को श्रमिकों और राज्य के हितों के खिलाफ बताया और 29 अगस्त को डिगवाड़ीह में होने वाले सेमिनार में इस पर विस्तृत चर्चा का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस कानून से रॉयल्टी-आधारित कल्याण योजनाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा और झाकोमयू इसका दृढ़ विरोध करेगा।

28 अगस्त 2026 को 12:32 pm बजे
सपन बनर्जी ने एमएमडीआर अधिनियम को मजदूरों और झारखंड के विरुद्ध कहा, विरोधी कार्यक्रम का आयोजन किया

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

MMDR कानून मजदूर और झारखंड विरोधी : सपन बनर्जी

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए यूनियन नेता व अन्य | Prabhat Khabar Network

सपन बनर्जी ने केंद्र सरकार के एमएमडीआर कानून को मजदूर और झारखंड विरोधी बताया है. उन्होंने कहा कि इस कानून के विरोध में 29 अगस्त को डिगवाडीह में सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रमुख नेता शामिल होंगे.

झाकोमयू केंद्रीय नेता सपन बनर्जी के डिगवाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाये गये एमएमडीआर कानून को मजदूर और झारखंड विरोधी बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया. उन्होंने कहा कि कानून के विरोध में सीटू की ओर से 29 अगस्त को डिगवाडीह महावीर टॉकीज परिसर में सेमिनार आयोजित किया जायेगा.

आपके शहर में

सेमिनार में कई नेता होंगे शामिल

सपन बनर्जी ने बताया कि सेमिनार में सीटू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रदेश अध्यक्ष सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी, उपाध्यक्ष फागु बेसरा, प्रकाश विप्लव और जग नारायण महतो शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि सेमिनार के माध्यम से एमएमडीआर कानून के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों पर चर्चा की जायेगी.

खनिज राजस्व से चलती हैं कल्याणकारी योजनाएं

बनर्जी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा से राज्य सरकार को रॉयल्टी मिलती है और इसी राजस्व से कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र का यह कानून झारखंड के हितों के खिलाफ है. इसका असर मंईयां सम्मान योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन समेत विदेश में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों से जुड़ी योजनाओं पर पड़ सकता है.

उन्होंने कहा कि झाकोमयू इस जनविरोधी कानून का पुरजोर विरोध करता है और झारखंड के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेगा. प्रेस वार्ता में उमा शंकर चौहान, राजू मंडल, विजय राणा, मधु सिंह, हरेंद्र महतो, मो. इस्लाम, जाकिर हुसैन, अर्जुन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें