होम›फैसले›केन्द्र सरकार ने OBC क्रीमी लेयर नियम लागू करने के लिए दो साल की राहत की माँग की
फैसले

केन्द्र सरकार ने OBC क्रीमी लेयर नियम लागू करने के लिए दो साल की राहत की माँग की

सुप्रीम कोर्ट के 11 मार्च के फैसले के बाद, केंद्र ने कहा कि आदेश को छह महीने में लागू करना संभव नहीं है और नई नीति तैयार करने के लिए दो साल का समय चाहिए। वह यह भी बताता है कि तत्काल लागू होने से मौजूदा आईएएस‑आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता और पदोन्नति पर असर पड़ेगा, इसलिए व्यापक प्रशासनिक और कानूनी समीक्षा जरूरी है।

24 सितंबर 2026 को 04:05 pm बजे
केन्द्र सरकार ने OBC क्रीमी लेयर नियम लागू करने के लिए दो साल की राहत की माँग की

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

ओबीसी क्रीमी लेयर तय करने के सुप्रीम कोर्ट के 11 मार्च के फैसले को लागू करने के मामले में केंद्र सरकार ने दो साल का समय मांगा है. जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने केंद्र सरकार ने कहा कि मार्च में दिए गए आदेश को छह महीने के भीतर लागू करना संभव नहीं है. सरकार ने अदालत से इस मामले में अपने पक्ष और आपत्तियों को रिकॉर्ड पर लेने की मांग की है.

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि क्रीमी लेयर का दर्जा तय करने और नई नीति बनाने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत है. सरकार के मुताबिक, इस नीति को इस तरह तैयार करना होगा कि ओबीसी उम्मीदवारों के साथ किसी तरह का भेदभाव न हो और नियमों को लागू करने में व्यावहारिक दिक्कतें न आएं.

पिछली तारीख से लागू करने पर क्या होगी दिक्कत?

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अगर मार्च के आदेश को पिछली तारीख से लागू किया जाता है तो इसका असर पहले से नौकरी कर रहे उम्मीदवारों पर पड़ेगा. सरकार के मुताबिक, साल 2012 से नौकरी कर रहे उम्मीदवारों को पिछली तारीख से सेवा का आवंटन करना पड़ सकता है.

केंद्र ने कहा कि इसका सीधा असर मौजूदा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता और पदोन्नति पर पड़ सकता है. इसके अलावा राज्य स्तर पर होने वाली भर्तियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है.

Advertisement

सरकार का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर बदलाव को लागू करने से पहले इसके प्रशासनिक और कानूनी प्रभावों का अध्ययन करना जरूरी है. इसी वजह से केंद्र ने अदालत से दो साल का समय देने का आग्रह किया है.

क्या था सुप्रीम कोर्ट का 11 मार्च का फैसला?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को ओबीसी क्रीमी लेयर से जुड़े मामले में अहम फैसला दिया था. अदालत ने कहा था कि ओबीसी क्रीमी लेयर का दर्जा केवल माता-पिता की आय या वेतन के आधार पर तय नहीं किया जा सकता. अदालत ने स्पष्ट किया था कि क्रीमी लेयर तय करने में माता-पिता की नौकरी के पद और सामाजिक स्थिति जैसे पहलुओं को भी देखा जाना जरूरी है.

फैसले के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. केंद्र ने मार्च के आदेश में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि ओबीसी क्रीमी लेयर से जुड़ी नई नीति को पिछली तारीख से लागू करने के बजाय भविष्य में लागू करने की अनुमति दी जाए.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की
फैसले

देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान
फैसले

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल
फैसले

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को
फैसले

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की
फैसले

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश

ताज़ा ख़बरें