होमअपराधआठ साल बाद कानून ने पकड़ा दो एनडीपीएस वारंटियों को
अपराध

आठ साल बाद कानून ने पकड़ा दो एनडीपीएस वारंटियों को

पलामू पुलिस ने आठ साल बाद दो एनडीपीएस वारंटियों को पकड़ा, जो कि तरहसी क्षेत्र से लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों वारंटियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

16 जुलाई 2026 को 10:15 am बजे
आठ साल बाद कानून ने पकड़ा दो एनडीपीएस वारंटियों को

सौजन्य से:- Jagran

आठ साल बाद कानून के शिकंजे में आए एनडीपीएस के दो फरार वारंटी, पलामू में पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत

पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में आठ साल से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट के दो वारंटियों संतु सिंह और सहोदर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी ...और पढ़ें

HighLights

- पलामू पुलिस ने आठ साल बाद दो एनडीपीएस वारंटियों को पकड़ा।

- संतु सिंह और सहोदर यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

संवाद सूत्र, तरहसी (पलामू)। कहा जाता है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, एक न एक दिन उसे कानून के सामने झुकना ही पड़ता है। यह कहावत गुरुवार को तरहसी थाना पुलिस की कार्रवाई में पूरी तरह सच साबित हुई, जब वर्ष 2018 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान संतु सिंह (35 वर्ष), पिता स्व. केशवर सिंह एवं सहोदर यादव (68 वर्ष), पिता स्व. देवचंद यादव, दोनों निवासी ग्राम गोइंदी, थाना तरहसी, जिला पलामू के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध तरहसी थाना कांड संख्या-02/2018, दिनांक 03 जनवरी 2018 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज है।

न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बावजूद दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस की नजर से बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों वारंटी अपने गांव में मौजूद हैं। सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही दोनों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और फिर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी

उन्होंने कहा, 'कानून से कोई भी अपराधी हमेशा नहीं बच सकता। चाहे आठ साल बीत जाएं या उससे अधिक समय, कानून का शिकंजा एक दिन अपराधियों तक जरूर पहुंचता है। आज दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी इसी बात का प्रमाण है। न्यायालय के आदेशों का पालन कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों, मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों तथा अन्य अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी फरार अपराधी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें