सवाईमाधोपुर जिला अस्पताल में सुधार के लिए स्थायी लोक अदालत के निर्देश
स्थायी लोक अदालत ने जिला अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के लिए पीएमओ को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं, जिनमें रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाना, महिला-बच्चा अस्पताल की लिफ्टों की मरम्मत और चिकित्सकों के लिए ड्रेस कोड सहित अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sawai madhopur
- Permanent Lok Adalat Issues Directions To PMO For Improving Hospital Arrangements
अस्पताल में व्यवस्था सुधार के लिए स्थायी लोक अदालत ने पीएमओ को दिए निर्देश
- कॉपी लिंक
कासं| सवाईमाधोपुर
स्थायी लोक अदालत ने एक परिवाद पर सुनवाई करते हुए जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने, तीन मंजिला महिला-बच्चा अस्पताल की खराब लिफ्टों को सही कराने और भविष्य में दोनों लिफ्ट एक साथ खराब नहीं हो इसके प्रबंध करने, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ को ड्रेस, एपरीन, नामप्लेट, वेशभूषा मे रहने की व्यवस्था करने के पीएमओ को निर्देश दिए हैं।
साथ ही 15 दिन के अंदर व्यवस्थाओं में सुधार कर रिपोर्ट पेश करने तथा स्टाफ एवं मशीनरी के लिए राज्य सरकार से पत्राचार कर बजट प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए हैं। राजकीय सामान्य चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर सामजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद योगी ने स्थाई लोक अदालत के समक्ष जनहित परिवाद प्रस्तुत किया था। योगी द्वारा जनहित में दायर परिवाद में जिला अस्पताल में ह्रदय रोग और न्यूरोलोजिस्ट चिकित्सक नहीं होने और एंजियोग्राफी की व्यवस्था नहीं होने पर मरीजों को बाहर रेफर करने, टेलीमेडीशन, सोनोग्राफी नहीं होने, सफाई व्यवस्था गड़बड़ होने, हॉस्पिटल मैनेजर नहीं होने आदि मुद्दों को लेकर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी और जिला कलेक्टर अध्यक्ष मेडिकल रिलीफ सोसायटी को आवश्यक पक्षकार बना कर परिवाद प्रस्तुत किया था।
स्थाई लोक अदालत में बहस के दौरान पीएमओ उपस्थित रहे। इस दौरान जिला लोक अदालत अध्यक्ष द्वारा कुछ मुद्दों जिनमें पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ के चलते अतिरिक्त काउंटर खोलने, महिला एवं बच्चा अस्पताल की खराब लिफ्टों को दुरुस्त कराने, जिला अस्पताल के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ के ड्रेस कोड में होने को लेकर निर्देश जारी किए हैं। शेष विषयों पर आगामी तारीख पर पालना रिपोर्ट सहित तलब किया है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

