सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को सरेंडर या गुण-दोष पर विचार का दो विकल्प दिए
समय कम होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने या मामले के गुण-दोष पर विचार करके आदेश देने के दो विकल्प दिए हैं। सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है।

सौजन्य से:- Jagran
'सरेंडर कर दो या फिर...', सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को दिए दो ऑप्शन
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने सोनम को दो विकल्प दिए: या तो सरेंडर करें या मामल ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर देश की शीर्ष अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने सोनम रघुवंशी को दो विकल्प दिए। अदालत ने कहा कि या तो आप सरेंडर कर दें या फिर मामले के गुण-दोष पर विचार करके आदेश देंगे।
मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच के सामने हुई। अदालत मेघालय सरकार की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें मेघालय हाई कोर्ट द्वारा सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ अपील की गई थी।
सोनम के सामने दो विकल्प
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुझाव दिया कि जब तक ट्रायल कोर्ट अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाहों के बयान दर्ज कर रहा है, तब तक सोनम रघुवंशी को सरेंडर कर देना चाहिए। अदालत ने कहा, 'दो विकल्प हैं। या तो हम मामले के गुण-दोष पर विचार करके आदेश देंगे। या फिर हम आदेश देंगे कि जब तक गवाहों से पूछताछ पूरी नहीं हो जाती, तब तक आप सरेंडर कर दें और उसके बाद हम मामले के गुण-दोष पर विचार करेंगे।'
सोनम के वकील ने अदालत के सामने बताया कि ट्रायल कोर्ट ने उन पर कड़ी शर्तें लगाई थीं। इसमें उन्हें शिलॉन्ग में रहना था और हर दिन कार्यवाही में शामिल होना था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम दोनों पक्षों के साथ निष्पक्ष रहना चाहते हैं। हम इन सभी बातों पर विचार करेंगे। एक स्पष्ट रुख अपनाएं। हम देखेंगे।
खबरें और भी
कोर्ट ने दी थी जमानत
सोनम पर मई 2025 में ईस्ट खासी हिल्स में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप है। जून 2025 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2026 में ईस्ट खासी हिल्स की डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने सोनम को बेल दे दी थी।
मेघालय सरकार ने इस मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थई। लेकिन 29 जून 2026 को मेघालय हाई कोर्ट ने भी जमानत को बरकरार रखा। इसके बाद राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।
सोनम की जमानत का विरोध करते हुए मेघालय सरकार की ओर से पेश भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि सोनम ने स्वेच्छा से पुलिस के सामने सरेंडर किया था और बाद में वह इस आधार पर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती नहीं दे सकतीं कि गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

