होमअपराधसिरमौर में शराब तस्करी मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति की अपील खारिज
अपराध

सिरमौर में शराब तस्करी मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति की अपील खारिज

जिला एवं सत्र न्यायालय ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दोषी ठहराए गए तहसील माजरा निवासी की आपराधिक अपील खारिज कर दी है। अदालत ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की सुनाई गई छह माह के कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा को सही ठहराया है।

4 जुलाई 2026 को 07:24 pm बजे
सिरमौर में शराब तस्करी मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति की अपील खारिज

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a49085e2ec8ea9224006bbd","slug":"court-news-3-nahan-news-c-177-1-nhn1017-182524-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Sirmour News: अदालत

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

शराब के साथ पकड़े आरोपी की अपील

खारिज, छह माह की सजा बरकरार

22 अगस्त 2020 को नाहन क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी से 216 बोतलें शराब की बरामद करने का किया था दावा

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 1 नवंबर 2025 को निचली अदालत के फैसले को ठहराया सही

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला एवं सत्र न्यायालय ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दोषी ठहराए गए तहसील माजरा निवासी गुरमीत सिंह की आपराधिक अपील खारिज कर दी है। अदालत ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की सुनाई गई छह माह के कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा को सही ठहराया है।

यह मामला 22 अगस्त 2020 को नाहन थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली थी। वाहन से देसी और अंग्रेजी की 216 बोतल शराब बरामद हुई थी। चालक गुरमीत सिंह मौके पर शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता ने दावा किया कि उसे झूठा फंसाया गया है और शराब किसी अन्य व्यक्ति की थी।

हालांकि अदालत ने पाया कि बरामद शराब आरोपी के कब्जे वाले वाहन से मिली थी तथा अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान, जब्ती प्रक्रिया और फॉरेंसिक रिपोर्ट एक-दूसरे की पुष्टि करते हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी का अपराध संदेह से परे साबित करने में सफल रहा है। बचाव पक्ष ऐसा कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका। अदालत ने यह भी माना कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब को पुलिस की ओर से झूठा फंसाने के उद्देश्य से बरामद दिखाना संभव प्रतीत नहीं होता। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने अपील निरस्त करते हुए 1 नवंबर 2025 को निचली अदालत का दोषसिद्धि एवं सजा संबंधी आदेश यथावत रखा।-- -- -- -- -

विज्ञापन

विज्ञापन

खारिज, छह माह की सजा बरकरार

22 अगस्त 2020 को नाहन क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी से 216 बोतलें शराब की बरामद करने का किया था दावा

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 1 नवंबर 2025 को निचली अदालत के फैसले को ठहराया सही

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला एवं सत्र न्यायालय ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दोषी ठहराए गए तहसील माजरा निवासी गुरमीत सिंह की आपराधिक अपील खारिज कर दी है। अदालत ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की सुनाई गई छह माह के कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा को सही ठहराया है।

यह मामला 22 अगस्त 2020 को नाहन थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोककर तलाशी ली थी। वाहन से देसी और अंग्रेजी की 216 बोतल शराब बरामद हुई थी। चालक गुरमीत सिंह मौके पर शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया था। सुनवाई के दौरान अपीलकर्ता ने दावा किया कि उसे झूठा फंसाया गया है और शराब किसी अन्य व्यक्ति की थी।

विज्ञापन

हालांकि अदालत ने पाया कि बरामद शराब आरोपी के कब्जे वाले वाहन से मिली थी तथा अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान, जब्ती प्रक्रिया और फॉरेंसिक रिपोर्ट एक-दूसरे की पुष्टि करते हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी का अपराध संदेह से परे साबित करने में सफल रहा है। बचाव पक्ष ऐसा कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका। अदालत ने यह भी माना कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब को पुलिस की ओर से झूठा फंसाने के उद्देश्य से बरामद दिखाना संभव प्रतीत नहीं होता। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने अपील निरस्त करते हुए 1 नवंबर 2025 को निचली अदालत का दोषसिद्धि एवं सजा संबंधी आदेश यथावत रखा।

विज्ञापन

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें