होम›मुकदमे›सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना, प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश को चुनौती दी
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना, प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश को चुनौती दी

सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव डिटेंशन को लेकर यूपी सरकार को 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, क्योंकि पुलिस द्वारा प्रस्तुत कथित कबूलनामे के आधार पर ऐसा आदेश देना वैध नहीं माना गया। कोर्ट ने कहा कि हिरासत का फैसला केवल आधिकारिक रिकॉर्ड और वस्तुपरक साक्ष्य पर होना चाहिए, न कि किसी व्यक्तिगत संतुष्टि पर।

29 सितंबर 2026 को 06:06 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना, प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश को चुनौती दी

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव डिटेंशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये की कॉस्ट लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस हिरासत में आरोपी की ओर से दिए गए कथित कबूलनामे के आधार पर किसी व्यक्ति के खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन का आदेश नहीं दिया जा सकता.

मुल्ला अफरोज ने अपनी हिरासत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने की थी. 8 सितंबर को कोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था.

यह भी पढ़ें: शाही मस्जिद गिराने के AI वीडियो से जुटी थी भीड़, उज्जैन के बवाल पर खुलासा... 15 हिरासत में

पुलिस हिरासत में कथित कबूलनामे पर उठे सवाल

सुप्रीम कोर्ट के सामने मुख्य सवाल यह था कि क्या पुलिस हिरासत में दिए गए कथित कबूलनामे को आधार बनाकर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट यानी NSA के तहत प्रिवेंटिव डिटेंशन का आदेश दिया जा सकता है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से इसी आधार पर सवाल किया था.

Advertisement

मुल्ला अफरोज को 2024 की संभल हिंसा के मामले में आरोपी बनाया गया था. यह हिंसा संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी. मुल्ला अफरोज ने अपनी हिरासत को चुनौती देते हुए कहा था कि उन्हें हिंसा के मामले में बाद में कथित कबूलनामे के आधार पर जोड़ा गया.

क्या है प्रिवेंटिव डिटेंशन का मामला

मुल्ला अफरोज को 13 अक्टूबर 2025 को NSA की धारा 3(2) के तहत हिरासत में लिया गया था. यूपी सरकार की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में कहा गया था कि हिंसा के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति पर असर पड़ा था और उपलब्ध सामग्री के आधार पर उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से रोकने के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन जरूरी था.

हाईकोर्ट ने जून 2026 में उनकी याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा था कि हिरासत का आदेश संबंधित अधिकारी की 'सब्जेक्टिव सैटिस्फैक्शन' और रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिया गया था. इसके बाद मुल्ला अफरोज ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.

यह भी पढ़ें: 'जिन हाथों से बनाई, उन्हीं से तोड़ रहे', उज्जैन शाही मस्जिद में जाली तोड़ते वक्त भावुक हुए लोग

सुप्रीम कोर्ट में 8 सितंबर को सुरक्षित रखा गया था फैसला

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितंबर को मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने उस सुनवाई के दौरान खास तौर पर पुलिस हिरासत में दिए गए कथित कबूलनामे की प्रासंगिकता और उसके आधार पर प्रिवेंटिव डिटेंशन की वैधता पर सवाल उठाए थे.

मुल्ला अफरोज की याचिका सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन के तौर पर दाखिल हुई थी. कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक मामले में यूपी सरकार और संभल के जिला मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी प्रतिवादी हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
15 अक्टूबर से UPI पर शुल्क, सुप्रीम कोर्ट के 4‑सप्ताह के जवाब से क्या बदलेगा?
मुकदमे

15 अक्टूबर से UPI पर शुल्क, सुप्रीम कोर्ट के 4‑सप्ताह के जवाब से क्या बदलेगा?

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई‑चालानों की वसूली के लिये बिजली बिल में जोड़ने व कनेक्शन काटने का प्रस्ताव रखा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई‑चालानों की वसूली के लिये बिजली बिल में जोड़ने व कनेक्शन काटने का प्रस्ताव रखा

सुप्रीम कोर्ट ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर फॉरेंसिक ऑडिट को मंजूरी दी
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर फॉरेंसिक ऑडिट को मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट कोलेगियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय के जज बनाने की सिफ़ारिश की
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट कोलेगियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय के जज बनाने की सिफ़ारिश की

चंडीगढ़ में अनपहचाने शवों की पहचान को तेज़ करने की मांग पर हाई कोर्ट ने यूटी को दिया नोटिस
मुकदमे

चंडीगढ़ में अनपहचाने शवों की पहचान को तेज़ करने की मांग पर हाई कोर्ट ने यूटी को दिया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के बाय‑इलेक्शन से पहले सायर मामलों की तात्कालिक सुनवाई को खारिज किया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के बाय‑इलेक्शन से पहले सायर मामलों की तात्कालिक सुनवाई को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 6 को दी तीसरी भाषा परीक्षा से छूट, CBSE की नीति में विस्तार
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 6 को दी तीसरी भाषा परीक्षा से छूट, CBSE की नीति में विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफ़िक जुर्माने को बिजली बिल में जोड़ने का प्रस्ताव किया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफ़िक जुर्माने को बिजली बिल में जोड़ने का प्रस्ताव किया

ताज़ा ख़बरें