होम›मुकदमे›सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई‑चालानों की वसूली के लिये बिजली बिल में जोड़ने व कनेक्शन काटने का प्रस्ताव रखा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई‑चालानों की वसूली के लिये बिजली बिल में जोड़ने व कनेक्शन काटने का प्रस्ताव रखा

देश में लगभग 20,000 करोड़ रुपये के ट्रैफिक ई‑चालान बकाया हैं, जिसके समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इनका भुगतान बिजली बिल में शामिल करने का सुझाव दिया है। भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे जाने, वाहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट तथा लाइसेंस‑पंजीकरण के नवीनीकरण पर रोक जैसी उपायों पर भी चर्चा हुई।

29 सितंबर 2026 को 06:06 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई‑चालानों की वसूली के लिये बिजली बिल में जोड़ने व कनेक्शन काटने का प्रस्ताव रखा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Supreme Court Suggests Linking Traffic E Challan With Electricity Bills

देश में 20 हजार करोड़ के ट्रैफिक चालान बकाया:सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- बिजली बिल में जोड़कर वसूली करें, भुगतान नहीं तो कनेक्शन काटें

- कॉपी लिंक

देश में ट्रैफिक ई-चालान की कमजोर वसूली पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि सिर्फ चालान जारी करना काफी नहीं, जुर्माना वसूलना भी जरूरी है। बकाया चालान बिजली बिल में जोड़ने का तरीका निकालें। बिजली बिल नहीं चुकाया तो कनेक्शन कटेगा।

कोर्ट को बताया गया कि राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में करीब ₹45 हजार करोड़ के ई-चालान हुए, इनमें ₹25 हजार करोड़ वसूले गए हैं जबकि ₹20 हजार करोड़ के चालान बकाया हैं।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि बकाया चालान वाले वाहन को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने की व्यवस्था पर विचार हो। भुगतान तक आरसी नवीनीकरण, डुप्लीकेट आरसी और वाहन का मालिकाना हक ट्रांसफर रोका जा सकता है।

कोर्ट ने कहा- फिटनेस सर्टिफिकेट भी नहीं दिए जाएं

कोर्ट ने कहा कि फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र भी न दिए जाएं। ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण रोकने या मौजूदा लाइसेंस निलंबित करने पर भी विचार हो।

मामला 2012 से चल रही एस. राजशेखरन सड़क सुरक्षा जनहित याचिका में ई-चालान व्यवस्था और वसूली से जुड़ा है।

अमेरिका में बैंक खाते से वसूली; दुबई में लाइसेंस रिन्यू नहीं

- अमेरिका: कैलिफोर्निया में बकाया कोर्ट जुर्माना बैंक खाते से वसूला जा सकता है, वेतन से कटौती हो सकती है।

- ऑस्ट्रेलिया: पहले लाइसेंस निलंबित। फिर आदेश के जरिए बैंक खाते या वेतन से रकम वसूली जा सकती है।

- नीदरलैंड: जुर्माना समय पर न भरने पर रकम बढ़ती है। भुगतान नहीं करने पर वाहन जब्त किया जा सकता है।

- यूएई: बकाया ट्रैफिक जुर्माना चुकाए बिना ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होता है।

----------------------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के लिए 18 की उम्र जरूरी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से नियम बनाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 18 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट को लेकर कानून बनाने पर विचार करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि नाबालिगों से जुड़े भारतीय कानूनों का पालन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को करना होगा। पूरी खबर पढ़ें…

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
15 अक्टूबर से UPI पर शुल्क, सुप्रीम कोर्ट के 4‑सप्ताह के जवाब से क्या बदलेगा?
मुकदमे

15 अक्टूबर से UPI पर शुल्क, सुप्रीम कोर्ट के 4‑सप्ताह के जवाब से क्या बदलेगा?

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना, प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश को चुनौती दी
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना, प्रिवेंटिव डिटेंशन आदेश को चुनौती दी

सुप्रीम कोर्ट ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर फॉरेंसिक ऑडिट को मंजूरी दी
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने फोर्टिस हेल्थकेयर पर फॉरेंसिक ऑडिट को मंजूरी दी

सुप्रीम कोर्ट कोलेगियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय के जज बनाने की सिफ़ारिश की
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट कोलेगियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय के जज बनाने की सिफ़ारिश की

चंडीगढ़ में अनपहचाने शवों की पहचान को तेज़ करने की मांग पर हाई कोर्ट ने यूटी को दिया नोटिस
मुकदमे

चंडीगढ़ में अनपहचाने शवों की पहचान को तेज़ करने की मांग पर हाई कोर्ट ने यूटी को दिया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के बाय‑इलेक्शन से पहले सायर मामलों की तात्कालिक सुनवाई को खारिज किया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के बाय‑इलेक्शन से पहले सायर मामलों की तात्कालिक सुनवाई को खारिज किया

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 6 को दी तीसरी भाषा परीक्षा से छूट, CBSE की नीति में विस्तार
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 6 को दी तीसरी भाषा परीक्षा से छूट, CBSE की नीति में विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफ़िक जुर्माने को बिजली बिल में जोड़ने का प्रस्ताव किया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफ़िक जुर्माने को बिजली बिल में जोड़ने का प्रस्ताव किया

ताज़ा ख़बरें