हरियाणा: रंजिश के चलते युवक पर सोते समय फेंका तेजाब, अदालत ने दोषी को सुनाई 10 साल की सजा - fatehabad acid attack man gets 10 years for attacking youth
हरियाणा: रंजिश के चलते युवक पर सोते समय फेंका तेजाब, अदालत ने दोषी को सुनाई 10 साल की सजा फतेहाबाद में रंजिश के चलते सो रहे युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में अदालत ने आरोपित राम सिंह को दोषी करार दिया है। उसे 10 साल के क…

सौजन्य से:- Jagran
हरियाणा: रंजिश के चलते युवक पर सोते समय फेंका तेजाब, अदालत ने दोषी को सुनाई 10 साल की सजा
फतेहाबाद में रंजिश के चलते सो रहे युवक पर तेजाब फेंकने के मामले में अदालत ने आरोपित राम सिंह को दोषी करार दिया है। उसे 10 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
HighLights
- फतेहाबाद में युवक पर तेजाब फेंकने का दोषी करार
- आरोपित राम सिंह को 10 साल की कठोर कारावास की सजा
- अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। रंजिश के चलते घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे युवक पर तेजाब से भरी कांच की बोतल फेंकने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवेंदु जैन की अदालत ने आरोपित राम सिंह को दोषी करार दिया है।
अदालत ने उसे धारा 326-ए के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। मामले की पैरवी जिला न्यायवादी देवेंद्र मित्तल और सहायक जिला न्यायवादी सुरेंद्र सिंह ने की। मामला थाना शहर टोहाना में 21 जुलाई 2023 की रात करीब सवा 10 बजे का है। पीड़ित अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था।
इसी दौरान राम सिंह तेजाब से भरी कांच की बोतल लेकर घर के गेट पर पहुंचा और चारपाई की तरफ बोतल फेंककर फरार हो गया। बोतल पीड़ित के शरीर पर लगकर टूट गई, जिससे उसके माथे, छाती, दाहिनी कमर और कंधे पर जलने की चोटें आईं।
पीड़ित के पिता ने आरोपित को घटना के बाद गली में भागते हुए देखा था। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया और तेजाब वाली बोतल के टूटे टुकड़े बरामद किए। मेडिकल रिपोर्ट में चेहरे, छाती और दाहिनी बांह पर जलने के निशान दर्ज किए गए।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने चीनी‑एथेनॉल मुआवजा दावों के 103.4 अरब रियाल के मुद्दे को पूर्ण पीठ तक पहुँचाया
- सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कदम, न्यायिक आयोग बनाकर ध्वस्तीकरण का आदेश
- मोदी सरकार ने OBC ‘क्रीमी लेयर’ नियम लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दो साल की रियायत माँगी
- अंतर्राष्ट्रीय कानून की स्नातक ने नौकरी छोड़कर सब्जी विक्रय में रोज़ 200 किग्रा बेचना शुरू किया
- केन्द्र सरकार ने OBC क्रीमी लेयर नियम लागू करने के लिए दो साल की राहत की माँग की
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्टों में 12 जजों को स्थायी पद दिलवाया
- शरई अदालत में बढ़ते तलाक‑नफका के केस, हर महीने 30 मामले, काउंसलिंग से समाधान
- LiveLaw ने लॉन्च किया ‘ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट’ – न्यायिक अपडेट अब तुरंत

