सारण के बंगरा गांव से पटना हाई कोर्ट तक: अवधेश कुमार सिंह की नई नियुक्ति
अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है, जिससे उनके गृह गांव बंगरा में बड़े स्तर पर गर्व और खुशी का माहौल बन गया है। उन्होंने तीनों सेनाओं के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण मामलों और छत्तीसगढ़ शासन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं, जो अब उन्हें उच्च न्यायालय में नई भूमिका में सहायता करेगी।

सौजन्य से:- jagran.com
सारण के छोटे से गांव से पटना हाई कोर्ट तक का सफर, कौन हैं नए अपर महाधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह?
अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से सारण ...और पढ़ें
HighLights
- अवधेश कुमार सिंह पटना हाई कोर्ट के अपर महाधिवक्ता बने।
- सारण के बंगरा गांव में खुशी का माहौल, गौरव की बात।
- तीनों सेनाओं और सुप्रीम कोर्ट में भी दी हैं सेवाएं।
संवाद सहयोगी, दाउदपुर/मांझी (सारण)। सारण के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय का अपर महाधिवक्ता बनाए जाने से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। विधि क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, अनुभव और कार्यकुशलता से पहचान बनाने वाले अवधेश की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
बचपन से मेधावी, मेहनत से बनाई अलग पहचान
अवधेश कुमार सिंह के अग्रज एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह और रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वे बचपन से ही मेधावी रहे हैं।
पढ़ाई के साथ विधि के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपनी कार्यशैली और अनुभव के दम पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।
तीनों सेनाओं के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता भी रहे
अवधेश कुमार सिंह ने वर्ष 2015 में केंद्रीय न्यायाधिकरण से जुड़े कार्यों के दौरान तीनों सेनाओं के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता के रूप में भी योगदान दिया। इस जिम्मेदारी ने विधि क्षेत्र में उनके अनुभव और पेशेवर पहचान को और मजबूत किया।
सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण मामलों में दी कानूनी सेवाएं
स्वजन के अनुसार अवधेश कुमार सिंह सर्वोच्च न्यायालय में भी कई महत्वपूर्ण मामलों में कानूनी सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली प्रांत में कन्वेनर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके अनुभव का दायरा न्यायपालिका से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन में भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी
अवधेश कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन में भी महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व निभाया है। अलग-अलग संस्थानों और जिम्मेदारियों में काम करने का अनुभव अब पटना उच्च न्यायालय में अपर महाधिवक्ता के रूप में उनके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
बंगरा गांव के लिए उपलब्धि बना नया मुकाम
अवधेश कुमार सिंह की नई जिम्मेदारी को उनके पैतृक गांव बंगरा के लिए भी गौरव की उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव और परिवार में खुशी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी।
यह भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट में सरकारी मुकदमों की पैरवी के लिए 16 नए AAG नियुक्त, विधि विभाग ने जारी किया आदेश
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों के सोशल‑मीडिया एग्रीमेंट को अवैध कहा, सरकार को ढांचा बनाने का निर्देश

एलपीयू में दंगे पर हाईकोर्ट में पीआईएल, सीबीआई जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने माँगी: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर नियम बनाये जाएँ

सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा
ताज़ा ख़बरें
- SC अगले हफ्ते ग्यानेश कुमार की निर्णय प्रक्रिया पर उठे सवालों की सुनवाई करेगा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका को सूचीबद्ध किया, सुनवाई अगले हफ्ते
- सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ग्यानेश कुमार के विरुद्ध क्वो वर्न्टो याचिका सुनने का निर्णय लिया
- सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर न्यूनतम आयु 18 के नियम बनाने को केंद्र को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने पूछी: बच्चे सोशल मीडिया पर कैसे खाता रख सकते हैं जब कॉन्ट्रैक्ट अवैध है
- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की
- हाईकोर्ट ने माँगा सरकार से आवारा कुत्तों पर कार्रवाई का विवरण, 15,000 नसबंदी‑टीकाकरण रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी
- सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ

