होम›अपराध›सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले को अपने पास लेने का संकेत, जज ने राष्ट्रीय स्तर की चिंता जताई
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले को अपने पास लेने का संकेत, जज ने राष्ट्रीय स्तर की चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट से सत्य निकेतन के भवन ढहने के केस को अपने पास ट्रांसफर करने की संभावना जताई है और सुनवाई को भूमि उपयोग के मुद्दे पर केंद्रित रखेगा। सात मौतें और पाँच घायल हुए इस हादसे के बाद न्यायालय ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग पर व्यापक ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया, जबकि जज ने पूरे देश को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।

10 सितंबर 2026 को 11:05 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत ढहने के मामले को अपने पास लेने का संकेत, जज ने राष्ट्रीय स्तर की चिंता जताई

सौजन्य से:- ABP News

सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित

सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला दिल्ली हाई कोर्ट से अपने पास ट्रांसफर कर लेगा. हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और पांच लोग जख्मी हुए हैं.

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले को सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट से खुद के पास ट्रांसफर कर सकता है. गुरुवार (10 सितंबर) को अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह अपनी सुनवाई को लैंड यूज पर केंद्रित रखना चाहता है.

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने कहा कि हम पूरे देश को लेकर चिंतित हैं. 2 महीने बाद आप यह समझ सकेंगे कि हम क्या करना चाहते हैं.

सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

कोर्ट ने कहा कि आवासीय इलाकों में ऐसी गतिविधियां नहीं होनी चाहिए जो लोगों के चलने-फिरने, बच्चों के खेलने तक को मुश्किल बना दे. सुप्रीम कोर्ट ने यह संकेत भी दिया कि वह दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे का मामला अपने पास ट्रांसफर कर लेगा.

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने स्पष्ट किया कि कोर्ट का व्यापक फोकस दिल्ली-एनसीआर में आवासीय के रूप में चिन्हित इलाकों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रहेगा.

कैसे गिरी इमारत?

साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत ढह गया था. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हैं. इस मामले में पुलिस ने इमारत की मालकिन 75 वर्षीय उर्मिला गुप्ता, वायु सेना से रिटायर्ड 81 साल के उनके पति हरिराम गुप्ता और उनके बेटे महेश गुप्ता (52) को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया था कि गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि इमारत के भूतल पर एक दुकान बनाने के लिए एक दीवार तोड़ी गई थी, जिससे पूरी इमारत ढह गई.

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी के सभी 12 जोन में खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपनी तोड़फोड़ कार्रवाई जारी रखी. पिछले दो-तीन दिन में एमसीडी की टीम ने विश्वास नगर, मुखर्जी नगर, जामिया नगर, शाहीन बाग, तिलक नगर, करमपुरा, करोल बाग, रमेश नगर, मानसरोवर गार्डन, चांदनी चौक और नेहरू विहार में कार्रवाई की है.

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय ने FSSAI से सवाल: रिड बुल पर 'एनर्जी ड्रिंक' वर्जन से पहले क्या नोटिस दिया गया?
अपराध

दिल्ली उच्च न्यायालय ने FSSAI से सवाल: रिड बुल पर 'एनर्जी ड्रिंक' वर्जन से पहले क्या नोटिस दिया गया?

सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के सोशल‑मीडिया उपयोग पर केंद्र को वैधानिक सुरक्षा व्यवस्था बनाने का आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के सोशल‑मीडिया उपयोग पर केंद्र को वैधानिक सुरक्षा व्यवस्था बनाने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने शिवार सैना के कॉर्पोरेटर रामेश माथरे का बAIL निरस्त किया, डॉक्टरों पर हमला को रोकने के लिए मजबूत सन्देश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शिवार सैना के कॉर्पोरेटर रामेश माथरे का बAIL निरस्त किया, डॉक्टरों पर हमला को रोकने के लिए मजबूत सन्देश

एनआईए की विशेष अदालत ने 'वॉइस ऑफ़ हिंद' साजिश में ISIS के चार सदस्यों को सजा दी
अपराध

एनआईए की विशेष अदालत ने 'वॉइस ऑफ़ हिंद' साजिश में ISIS के चार सदस्यों को सजा दी

लखनऊ खंडपीठ से 25 साल बाद दूसरा जज: न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित
अपराध

लखनऊ खंडपीठ से 25 साल बाद दूसरा जज: न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित

सुप्रीम कोर्ट ने 22 बरी आरोपीयों को नोटिस जारी, अमित शाह के डिस्चार्ज को दोबारा नहीं खोला जाएगा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने 22 बरी आरोपीयों को नोटिस जारी, अमित शाह के डिस्चार्ज को दोबारा नहीं खोला जाएगा

शिक्षक पर स्याही के हमले में 12 पर छह महीने की जेल
अपराध

शिक्षक पर स्याही के हमले में 12 पर छह महीने की जेल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गहन ऑडिट का आदेश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गहन ऑडिट का आदेश दिया

ताज़ा ख़बरें