सुप्रीम कोर्ट में JPSC‑JSSC धांधली पर सीबीआई जाँच की माँग, रिफॉर्म मंच ने दो हस्तक्षेप याचिकाएँ दायर कीं
छात्रों का आक्रोश झारखंड के लोक और कर्मचारी चयन आयोगों में हुई धांधली पर केंद्रित है; 'JPSC‑JSSC रिफॉर्म मंच' ने सीबीआई जांच की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में दो हस्तक्षेप याचिकाएँ दाखिल कीं। 16 सितंबर 2026 को सुनवाई होगी, जिसे ब्रिक्स सम्मेलन के कारण 11 से बदला गया। मंच ने जोर दिया कि यह लड़ाई पारदर्शिता और लाखों युवाओं के विश्वास के लिए है, और छात्रों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आक्रोश अब देश की सबसे बड़ी अदालत की चौखट तक पहुंच गया है. 'JPSC JSSC REFORM MANCH' ने इस पूरे मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो हस्तक्षेप याचिकाएं (इंटरवेंशन एप्लीकेशन-IA) दाखिल की हैं.
16 सितंबर को होगी अहम सुनवाई
यह पूरा मामला 'हरिशरण देवगण बनाम झारखंड राज्य' याचिका के तहत सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है. इस मामले की सुनवाई पहले 11 सितंबर 2026 को प्रस्तावित थी. हालांकि, दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन के कारण सुरक्षा व प्रशासनिक कारणों से सुनवाई की नई तारीख 16 सितंबर 2026 तय की गई है.
मंच ने इन याचिकाओं के ज़रिए अदालत से हस्तक्षेप की अनुमति मांगी है. अगर सुप्रीम कोर्ट इस आवेदन को स्वीकार कर लेता है, तो देश के शीर्ष वकील छात्रों का पक्ष, पेपर लीक व गड़बड़ियों से जुड़े ठोस साक्ष्य और सीबीआई जांच की अनिवार्यता को सीधे पीठ के सामने रखेंगे.
JPSC JSSC रिफॉर्म मंच ने साफ किया है कि यह कानूनी लड़ाई किसी एक अभ्यर्थी या एक विज्ञापन की नहीं है, बल्कि झारखंड के प्रशासनिक ढांचे की पारदर्शिता और सालों से तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के विश्वास की लड़ाई है. मंच ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि शीर्ष अदालत की न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखें. छात्रों के हक की आवाज को देश के जाने-माने और प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों के सोशल‑मीडिया एग्रीमेंट को अवैध कहा, सरकार को ढांचा बनाने का निर्देश

एलपीयू में दंगे पर हाईकोर्ट में पीआईएल, सीबीआई जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने माँगी: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर नियम बनाये जाएँ

सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा
ताज़ा ख़बरें
- SC अगले हफ्ते ग्यानेश कुमार की निर्णय प्रक्रिया पर उठे सवालों की सुनवाई करेगा
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका को सूचीबद्ध किया, सुनवाई अगले हफ्ते
- सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ग्यानेश कुमार के विरुद्ध क्वो वर्न्टो याचिका सुनने का निर्णय लिया
- सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर न्यूनतम आयु 18 के नियम बनाने को केंद्र को कहा
- सुप्रीम कोर्ट ने पूछी: बच्चे सोशल मीडिया पर कैसे खाता रख सकते हैं जब कॉन्ट्रैक्ट अवैध है
- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की
- हाईकोर्ट ने माँगा सरकार से आवारा कुत्तों पर कार्रवाई का विवरण, 15,000 नसबंदी‑टीकाकरण रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेजी जाएगी
- सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ

