होम›वकील›कानपुर में वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, डेढ़ घंटे का हंगामा
वकील

कानपुर में वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, डेढ़ घंटे का हंगामा

बार व लॉयर्स एसोसिएशन ने लोक अदालत के उद्घाटन पर बहिष्कार का नारा लगाते हुए क़ानून के दायर में हंगामा खड़ा किया। नारेबाजी के दौरान कुछ वकीलों के बीच टकराव हुआ, जो हाथापाई तक पहुंचा, परन्तु पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की कार्रवाई से स्थिति शांत हो गई और सुनवाई जारी रही।

12 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
कानपुर में वकीलों ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया, डेढ़ घंटे का हंगामा

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में अधिवक्ताओं का डेढ़ घंटे हंगामा, लोक अदालत शुरू होते ही किया बहिष्कार, नोकझोंक

कानपुर में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार करते हुए हंगामा किया। बार और लायर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया

- बार और लायर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में हंगामा हुआ

- नारेबाजी करते हुए काम कर रहे अधिवक्ताओं को रोका गया

जागरण संवाददाता, कानपुर। लोक अदालत में अधिवक्ताओं ने डेढ घंटे हंगामा किया। काम कर रहे कुछ अधिवक्ताओं से नोकझोंक हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई। हंगामा बढ़ता देख बैंक, बीमा, केस्को के काउंटर पर बैठे लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल कोर्ट पहुंचे तो हंगामा शांत हुआ।

बार व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन के आखिरी दिन मंच से राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार की घोषणा की गई थी। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत अपने तय समय सुबह 10 बजे शुरू हुई, जहां वादकारी अपने लंबित वादों का निस्तारण करा रहे थे।

इसी दौरान बार के महामंत्री बिनय मिश्रा व लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव यादव के नेतृत्व में लगभग तीन दर्जन अधिवक्ताओं का हुजूम अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, लोक अदालत का बहिष्कार करो… के नारे लगाते हुए दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचे। वहां कुछ अधिवक्ता काम करते हुए दिखे, जिस पर उन्हें कार्य बहिष्कार करने की बात कहते हुए, उनसे कोई कार्य न करने का निवेदन किया गया।

इसी बीच कुछ अधिवक्ताओं से नोंकझोक हो गई, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। विवाद बढ़ने पर लोगों ने बीच–बचाव कर अधिवक्ताओं को शांत कराया। हंगामा बढ़ता देख बैंक, बीमा कंपनी, केस्को के निस्तारण कैंप में बैठे लोग इधर–उधर हो गए।

हंगामे की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फोर्स ने कचहरी परिसर के भूतल से लेकर पांचवें तल तक गश्त की, हालांकि तब तक हंगमा शांत हो चुका था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर, न्यायिक अधिकारियों, बार व लॉयर्स के महामंत्रियों के बीच वार्ता हुई।

उन्होंने दावा किया कि किसी वादकारी को परेशान नहीं किया गया। सिर्फ अधिवक्ताओं से काम न करने को कहा गया। इसके बाद लगभग डेढ़ बजे व्यवस्था सामान्य हुई और वादों की सुनवाई शुरू हुई।

यह भी पढ़ें- कानपुर में अधिवक्ताओं का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार, रजिस्ट्री दफ्तर में बंद कराया काम

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों के सोशल‑मीडिया एग्रीमेंट को अवैध कहा, सरकार को ढांचा बनाने का निर्देश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों के सोशल‑मीडिया एग्रीमेंट को अवैध कहा, सरकार को ढांचा बनाने का निर्देश

एलपीयू में दंगे पर हाईकोर्ट में पीआईएल, सीबीआई जांच की मांग
वकील

एलपीयू में दंगे पर हाईकोर्ट में पीआईएल, सीबीआई जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने माँगी: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर नियम बनाये जाएँ
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने माँगी: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर नियम बनाये जाएँ

सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा
वकील

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा
वकील

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा

ताज़ा ख़बरें