पेपर लीक पर नकेल कसने के लिए युवाओं ने राष्ट्रपति से कठोर कानून बनाने की मांग की
बागेश्वर के युवा संगठनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेपर लीक के मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की, साथ ही परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रभावित छात्रों को सहायता देने की मांग की।

सौजन्य से:- Hindustan
पेपर लीक रोकने को सख्त कानून बनाने की मांग
बागेश्वर के युवा संगठनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पेपर लीक के मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली में सुधार, प्रभावित छात्रों को सहायता, और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। युवाओं ने संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने की अपील की।
देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर बागेश्वर के युवा संगठनों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे ज्ञापन में युवाओं ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा प्रणाली में सुधार, प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों को सहायता व मुआवजा देने, परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही तय करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
युवाओं ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बीते दिनों दिल्ली की सड़कों पर भारत सरकार और दिल्ली पुलिस ने संवैधानिक मर्यादाओं की सभी सीमाएं पार कर दीं। इससे देश और दुनिया में भारतीय संविधान की साख प्रभावित हो रही है। युवाओं ने राष्ट्रपति से संविधान की गरिमा और साख बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडे कृषक, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद भंडारी, भुवन कांडपाल, मनोज चौहान, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसानों को मिलेगा 6.5 लाख रुपये प्रति एकड़, भू स्वामी पहले से मिलने वाला पैसा शामिल होगा

รाष्ट्रीय सभा में वास्तुकला कानून संशोधन पर चर्चा

कानून के प्रसार में डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती जिम्मेदारी

विधि प्रसार एवं शिक्षा संबंधी कानून (संशोधित) पर चर्चा

सुप्रीम कोर्ट ने किसानों के मुआवजे में किया बदलाव, 6.5 लाख रुपये प्रति एकड़ का निर्धारण

अमेरिकी धर्म-नीति और भारत के संप्रभु वित्त कानून: एक टकराव

उच्च न्यायालयों को एनसीएलटी के आदेशों के खिलाफ रिट पर विचार नहीं करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो हाईकोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की
ताज़ा ख़बरें
- कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलेजियम ने की सिफारिश
- प्रांतीय राष्ट्रीय सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मसौदा कानूनों पर चर्चा की
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो उच्च न्यायालय न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाईकोर्टों में नए चीफ जस्टिसों की नियुक्ति की सिफारिश की
- केंद्र सरकार ने मद्रास, कलकत्ता, कर्नाटक और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्तियों को अधिसूचित किया
- राष्ट्रीय सभा पूर्ण सत्र में प्रकाशन कानून पर चर्चा
- वित्त और बैंकिंग क्षेत्र के तीन कानूनों में संशोधन पर राष्ट्रीय सभा की चर्चा
- राष्ट्रीय सभा ने वित्त और बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों पर चर्चा की

