होम›संविधान›तेलंगाना सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है वीबी-जी राम जी स्कीम को
संविधान

तेलंगाना सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है वीबी-जी राम जी स्कीम को

तेलंगाना सरकार ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचने का कदम उठाने का फैसला किया है. इसके पीछे सरकार की वजह यह है कि यह स्कीम मनरेगा के नाम को बदलेगी और इससे राज्य के खजाने पर बोझ पड़ेगा.

28 जून 2026 को 07:25 am बजे
तेलंगाना सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है वीबी-जी राम जी स्कीम को

सौजन्य से:- ndtv.in

मजदूरों के लिए शुरू की गई योजना 'मनरेगा' का नाम बदलकर 'वीबी-जी राम जी' करने का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है. तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि कांग्रेस सरकार 'विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण' (VB-G RAM G) एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रही है. इस एक्ट ने MGNREGA की जगह ली है.

तेलंगाना सरकार को क्या है दिक्कत?

इस मुद्दे पर बनी कैबिनेट सब-कमेटी के प्रमुख रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार 'विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण' (VB-G RAM G) को उसके मौजूदा रूप में स्वीकार नहीं करेगी. मंत्री ने शनिवार को कैबिनेट सब-कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पैनल ने कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव रखा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या दोनों राज्य राज्यों की शक्तियों और वित्तीय हितों की रक्षा के लिए कोई साझा कानूनी रणनीति या अन्य समन्वित उपाय अपनाने को तैयार होंगे.

बयान में कहा गया है कि सब-कमेटी का मानना था कि प्रस्तावित कानून के व्यापक राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभावों के बारे में जनता को अभी तक ठीक से जानकारी नहीं दी गई है. कमेटी ने इस मुद्दे को 2 जुलाई को राज्य कैबिनेट के सामने रखने का फैसला किया. बयान के अनुसार, उम्मीद है कि कैबिनेट इस बात पर अंतिम फैसला लेगी कि तेलंगाना को केंद्र के ढांचे को अपनाना चाहिए, अपना कानून बनाना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए या कानूनी और प्रशासनिक उपायों का मिला-जुला तरीका अपनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें :- जितने दिन का काम उतने का दाम: UP में लागू होगी 'VB GRAM G' योजना, 125 दिन रोजगार के साथ मिलेगा बेरोजगारी भत्ता

इस बीच, नागरिक समाज संगठनों ने तेलंगाना सरकार से आग्रह किया कि वह प्रस्तावित केंद्रीय ढांचे को अपनाने के बजाय संविधान के तहत अपना रोजगार गारंटी कानून बनाए. उनका मानना था कि केंद्रीय ढांचे को अपनाने से राज्य के खजाने पर लगभग 2500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें :- केंद्र सरकार ने तीन साल बाद जारी की VB-G Ram G की राशि, जानिए यूपी और बंगाल को कितना पैसा मिला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा
संविधान

राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती
संविधान

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता
संविधान

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन
संविधान

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज
संविधान

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन
संविधान

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी
संविधान

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म
संविधान

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म

ताज़ा ख़बरें