सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी विदेश यात्रा की अनुमति
तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने अपनी आंखों के इलाज के लिए सितंबर में तीन हफ्ते के लिए विदेश जाने की अनुमति दी है. उन्हें अपने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर यात्रा करनी होगी और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना होगा.

सौजन्य से:- ABP News
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Supreme Court: तृणमूल कांग्रेस के एमपी अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. अभिषेक आंख का इलाज करवाने के लिए अब विदेश यात्रा कर सकते हैं.
तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को आंखों के इलाज के लिए सितंबर में तीन हफ्ते विदेश जाने की अनुमति दी. चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है.
रखी ये शर्त
अदालत ने निर्देश दिया है कि अभिषेक बनर्जी सिर्फ अपने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर विदेश यात्रा करेंगे. उन्हें यात्रा का पूरा कार्यक्रम, विदेश में रहने का पता, इलाज करने वाले डॉक्टर और अस्पताल की जानकारी, ठहरने की अवधि और फ्लाइट से जुड़ी जानकारी जांच एजेंसियों को देनी होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसियां अभिषेक बनर्जी की ओर से दी गई इन जानकारियों को गोपनीय रखें.
अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें कथित भड़काऊ भाषण से जुड़े मामले में उनके विदेश यात्रा पर लगी रोक हटाने से इनकार कर दिया गया था.
'इलाज का हर किसी को अधिकार'
बेंच ने राज्य की आपत्ति पर विचार करने से इनकार कर दिया. जस्टिस बागची ने कहा- 'हर व्यक्ति को विदेश जाने का अधिकार है, हर व्यक्ति को इलाज चुनने का अधिकार है.' जस्टिस बागची ने यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ एक चुनावी भाषण से जुड़ा था.
अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वेंकिटा सुब्रमण्यम मोहन की तीन जजों की बेंच ने मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट भेज दिया था. इसके बाद, 5 अगस्त को हाईकोर्ट में जस्टिस भट्टाचार्य की बेंच के सामने यह मामला फिर से सुनवाई के लिए आया. अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद
अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट में फिर से एक नई याचिका दायर की थी. जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल गई है.
ये भी पढ़ें: संसद में खत्म होगा गतिरोध? रिजिजू बोले- 'अमित शाह जवाब देंगे, लेकिन...'
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को विदेश यात्रा की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी विदेश जाने की अनुमति: आंखों के उपचार के लिए

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अभिषेक बनर्जी को विदेश यात्रा की मिली अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने मोटर बीमा अनुपालन के लिए ईंधन पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया

सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार कंपनियों को अस्थायी राहत देने वाली बॉम्बे हाई कोर्ट की याचिका पर रोक लगाने से इनकार किया

बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी
ताज़ा ख़बरें
- मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई
- पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
- दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
- पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- बिहार के लिए नया क्या? दिल्ली से निकलकर कर्नाटक हाईकोर्ट से लौटे न्यायाधीश जस्टिस वी. कामेश्वर राव दो दिन में पटना हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे

