होम›अपराध›एमपी/एमएलए कोर्ट ने जयराम महतो सहित चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर गिरफ्तारियों पर रोक से इनकार किया
अपराध

एमपी/एमएलए कोर्ट ने जयराम महतो सहित चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर गिरफ्तारियों पर रोक से इनकार किया

विशेष न्यायाधीश ने जयराम महतो, सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल की अग्रिम जमानत आवेदन पर सुनवाई के बाद तत्काल राहत नहीं दी। अभियोजन पक्ष ने रोक की मांग को खारिज कर केस डायरी की माँग की, जिससे आगे की सुनवाई होगी।

1 सितंबर 2026 को 02:32 pm बजे
एमपी/एमएलए कोर्ट ने जयराम महतो सहित चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर गिरफ्तारियों पर रोक से इनकार किया

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर नहीं आया फैसला, कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत देने से किया इनकार

जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाने से अदालत ने इनकार किया.नरेंद्र निषाद की रिपोर्ट.

Published : September 1, 2026 at 7:00 PM IST

धनबादः डुमरी विधायक जयराम महतो को मंगलवार को अग्रिम जमानत के मामले में अदालत से तत्काल राहत नहीं मिल सकी. एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की, लेकिन अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध किया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी तलब कर ली और फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

अधिवक्ता द्वारा आरोपियों को राहत देने की मांग

अदालत में जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा. उन्होंने मामले में आरोपियों को तत्काल राहत देने और गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की. वहीं, अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने इसका विरोध करते हुए अदालत के समक्ष अभियोजन पक्ष की दलील रखी.

जयराम महतो, सुशील मंडल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया

यह मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से जुड़ा है. थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाने में कांड संख्या 146/26 दर्ज की गई थी. प्राथमिकी में विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है.

पुलिस से केस डायरी की मांग

लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने ईटीवी भारत से हुई बातचीत में बताया कि विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी. विरोध के बाद अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को अस्वीकार कर दिया. साथ ही पुलिस से केस डायरी की मांग की गई, जिसके बाद जमानत पर सुनवाई होगी.

विधायक के समर्थकों ने थाना परिसर में किया था हंगामा

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि विधायक ने थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. साथ ही, हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए अपने समर्थकों से कहा गया. पुलिस का दावा है कि इसके बाद विधायक के समर्थकों ने थाना परिसर में हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई.

अदालत ने कोई अंतिम राहत नहीं दी

इसी मामले में जयराम महतो और अन्य आरोपियों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी. सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था. मंगलवार को इसी याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने फिलहाल कोई अंतिम राहत नहीं दी है. अब केस डायरी आने के बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ेंः

बोकारो में जयराम महतो के खिलाफ पुलिस मेंस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, विधायक के बयान पर जताई नाराजगी

विधायक जयराम महतो की टिप्पणी से पलामू पुलिस एसोसिएशन नाराज, राज्य कमेटी के साथ आंदोलन का ऐलान

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
पूर्णकालिक राष्ट्रीय सभा प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक‑न्यायिक मसौदा कानूनों पर चर्चा की
अपराध

पूर्णकालिक राष्ट्रीय सभा प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक‑न्यायिक मसौदा कानूनों पर चर्चा की

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया, ट्रैफ़िक जुर्माने बिजली बिल से जोड़े जाएंगे
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तय किया, ट्रैफ़िक जुर्माने बिजली बिल से जोड़े जाएंगे

कैलकत्ता हाई कोर्ट ने कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को 21 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी
अपराध

कैलकत्ता हाई कोर्ट ने कांग्रेस के नंदीग्राम उम्मीदवार मिलन प्रधान को 21 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख की लागत तय, एनएसए हिरासत को कहा 'क़ानूनी नहीं'
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख की लागत तय, एनएसए हिरासत को कहा 'क़ानूनी नहीं'

दिल्ली हाई कोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की परिभाषा पर सुनवाई
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की परिभाषा पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने NSA से मल्ला अफ़रोज़ की रोकथाम को रद्द किया, यूपी सरकार पर ₹10 लाख जुर्माना लगाया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने NSA से मल्ला अफ़रोज़ की रोकथाम को रद्द किया, यूपी सरकार पर ₹10 लाख जुर्माना लगाया

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती, मनीषा मौत मामले में अधिवक्ता ने जवाब दाखिल; अगली सुनवाई 14 अक्टूबर
अपराध

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती, मनीषा मौत मामले में अधिवक्ता ने जवाब दाखिल; अगली सुनवाई 14 अक्टूबर

ताज़ा ख़बरें