होम›वकील›सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ के नया मुख्य न्यायाधीश के रूप में ओडिशा के न्यायमूर्ति केआर मोहपात्रा की सिफारिश की
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ के नया मुख्य न्यायाधीश के रूप में ओडिशा के न्यायमूर्ति केआर मोहपात्रा की सिफारिश की

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आगामी मुख्य न्यायाधीश के पद पर ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति केआर मोहपात्रा की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 अगस्त 2026 को की, जिसे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्ति के बाद लागू किया जाएगा। मोहपात्रा, जिनका जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था, 26 वर्षों की वकालत और ओडिशा सरकार व बैंकिंग संस्थाओं के अधिवक्ता के अनुभव के साथ इस पद के लिए तैयार हैं।

1 सितंबर 2026 को 04:31 am बजे
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ के नया मुख्य न्यायाधीश के रूप में ओडिशा के न्यायमूर्ति केआर मोहपात्रा की सिफारिश की

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a9645a62de722e44c018ad9","slug":"justice-kr-mohapatra-will-be-the-new-chief-justice-of-the-chhattisgarh-high-court-he-will-assume-office-following-the-retirement-of-the-current-chief-justice-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4673522-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: हाई कोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केआर मोहपात्रा के नाम की सिफारिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

छत्तीसगढ़: हाई कोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केआर मोहपात्रा के नाम की सिफारिश की

Tue, 01 Sep 2026 09:55 AM IST

अमर उजाला ब्यूरो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

Published by: अमर उजाला ब्यूरो

Updated Tue, 01 Sep 2026 09:55 AM IST

सार

Chhattisgarh News: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति केआर मोहपात्रा के नाम की सिफारिश की है। वर्तमान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस के रूप में ओडिशा हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति केआर मोहपात्रा के नाम की सिफारिश की है। 6 अगस्त 2026 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह सिफारिश वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद की जाने वाली नियुक्ति के संबंध में है।

विज्ञापन

4 सितंबर के बाद संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

वर्तमान मुख्य न्यायाधीश आगामी 4 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके बाद जस्टिस केआर मोहपात्रा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि, नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उनकी औपचारिक नियुक्ति होगी।

विज्ञापन

कौन हैं जस्टिस केआर मोहपात्रा?

जस्टिस मोहपात्रा का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। वे दिवंगत न्यायमूर्ति शरत चंद्र मोहपात्रा के पुत्र हैं। उन्होंने 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया था। उन्होंने सिविल, सर्विस, क्रिमिनल और संवैधानिक कानून समेत कानून की विभिन्न शाखाओं में करीब 26 वर्षों तक वकालत की।

विज्ञापन

सरकार से लेकर बैंकों तक किया प्रतिनिधित्व

वकालत के दौरान उन्होंने ओडिशा सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा वे केंद्रीय सहकारी बैंकों, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न संस्थाओं के अधिवक्ता भी रहे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया समीकरण! तोखन साहू बन सकते हैं बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष; जानें इसके सियासी मायने

2015 में बने थे हाईकोर्ट के जज

न्यायमूर्ति मोहपात्रा को 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। तब से वे ओडिशा हाईकोर्ट में न्यायिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की
वकील

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की

हाईकोर्ट ने मांगी आवारा कुत्तों की कार्रवाई की रिपोर्ट, सरकार ने छह महीने में 15,000 से अधिक नसबंदी‑टीकाकरण किया
वकील

हाईकोर्ट ने मांगी आवारा कुत्तों की कार्रवाई की रिपोर्ट, सरकार ने छह महीने में 15,000 से अधिक नसबंदी‑टीकाकरण किया

सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ
वकील

सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ

सुप्रीम कोर्ट के लिये टelangाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर कोलेजियम की सिफ़ारिश
वकील

सुप्रीम कोर्ट के लिये टelangाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर कोलेजियम की सिफ़ारिश

राष्ट्रीय हाईवे 2 पर अवरोध हटाए, मनिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया
वकील

राष्ट्रीय हाईवे 2 पर अवरोध हटाए, मनिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया

सुप्रीम कोर्ट के जज बने लखनऊ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय
वकील

सुप्रीम कोर्ट के जज बने लखनऊ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश

ताज़ा ख़बरें