हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- राज्य कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, कमेटी गठन के आदेश
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- राज्य कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, कमेटी गठन के आदेश हाईकोर्ट ने राज्य कर्मचारियों के तबादला आदेशों पर रोक लगाई, पूर्व जज आलोक शर्मा की अध्यक्षता में तबादला नीति के लिए कमेटी गठित होगी. Publ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- राज्य कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक, कमेटी गठन के आदेश
हाईकोर्ट ने राज्य कर्मचारियों के तबादला आदेशों पर रोक लगाई, पूर्व जज आलोक शर्मा की अध्यक्षता में तबादला नीति के लिए कमेटी गठित होगी.
Published : August 17, 2026 at 1:23 PM IST
जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षाकर्मियों के तबादला आदेश से जुड़ी 468 याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए उनके तबादला आदेशों की कियान्विति पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ताओं को अपने-अपने विभागों में अभ्यावेदन पेश करने को कहा है. इन अभ्यावेदनों को पन्द्रह दिन में तय करने के आदेश दिए हैं. तब तक तबादला आदेशों के कियान्वियन पर रोक रहेगी. अदालत ने तबादला नीति बनाने के लिए पूर्व हाईकोर्ट जज आलोक शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठन के आदेश दिए हैं. जस्टिस समीर जैन ने यह आदेश 468 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिए.
अदालत ने रिटायर जज की अध्यक्षता में राज्य के महाधिवक्ता और मुख्य सचिव को शामिल किया है. अदालत ने कहा है कि यह कमेटी दो माह में तबादला नीति का फ्रेमवर्क तैयार करे. याचिकाओं में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी, अशोक बसल, हरेन्द्र नील और गिरिराज राजोरिया सहित अन्य वकीलों ने विभिन्न तबादला आदेशों को अलग-अलग आधारों पर चुनौती दी थी.
इस दौरान अदालत के सामने आया कि तबादला नीति नहीं होने के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी होने पर अदालतों में तबादलों को चुनौती देते हुए बड़ी संख्या में याचिकाएं दायर होती हैं. इस पर अदालत ने तबादला नीति की मंशा जताते हुए पूर्व हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में कमेटी गठन के आदेश दिए हैं. वहीं अदालत ने याचिकाकर्ताओं को पन्द्रह दिन की राहत देते हुए विभागों को कहा है कि इस अवधि में उनके अभ्यावेदनों को तय करे.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की

हाईकोर्ट ने मांगी आवारा कुत्तों की कार्रवाई की रिपोर्ट, सरकार ने छह महीने में 15,000 से अधिक नसबंदी‑टीकाकरण किया

सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ

सुप्रीम कोर्ट के लिये टelangाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर कोलेजियम की सिफ़ारिश

राष्ट्रीय हाईवे 2 पर अवरोध हटाए, मनिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया

सुप्रीम कोर्ट के जज बने लखनऊ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश
ताज़ा ख़बरें
- कोल्हापुर का बॉम्बे हाई कोर्ट: चुनाव आयोग के निर्णयों पर याचिका, 22 अक्टूबर को सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसों को जज पद के लिये सरकार को सुझाया
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: LARRA को अपने अवार्ड निष्पादित कराने का अधिकार नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से नेता के राख लौटाने की याचिका पर केंद्र को चार हफ्ते उत्तर देने का समय दिया
- सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्तियाँ: गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों का नाम सामने
- सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को क्लास 6 को भी 3‑भाषा फ़ॉर्मूला में वही छूट दी, जैसा क्लास 7 को
- बॉम्बे HC ने SAP मध्यस्थ न्यायाधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया, CIRP को पर्याप्त कारण मानते हुए
- 10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित

