राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना मुंगेर में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। न्यायाधीश आलोक गुप्ता और सचिव दिनेश कुमार ने रथ को हरी झंडी दिखाई।…

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ किया गया रवाना
मुंगेर में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जागरूकता रथ रवाना किया गया। न्यायाधीश आलोक गुप्ता और सचिव दिनेश कुमार ने रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा और आपसी सुलह के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रेरित करेगा।
मुंगेर, एक संवाददाता। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से जागरूकता रथ रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर आलोक गुप्ता एवं सचिव दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। जागरूकता रथ सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान लोगों को आपसी सुलह के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष ने बताया कि, आगामी लोक अदालत में अधिक-से-अधिक मामलों के निष्पादन के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
न्यायिक पदाधिकारी भी पक्षकारों के साथ प्रतिदिन प्री-सिटिंग कर मामलों में सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं।वहीं, सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि, लोक अदालत में मामलों का निस्तारण दोनों पक्षों की सहमति से होता है। लोक अदालत का अवार्ड सिविल कोर्ट की डिक्री के समान कानूनी मान्यता रखता है। वाद के निस्तारण के बाद जमा किया गया न्याय शुल्क भी वापस कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि, सुलह के आधार पर होने वाले निस्तारण में किसी पक्ष की हार-जीत नहीं होती और दोनों पक्षों के बीच सौहार्द बना रहता है। मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, मुंसिफ, न्यायिक दंडाधिकारी, विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, एलएडीसीएस के अधिकारी-कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की

हाईकोर्ट ने मांगी आवारा कुत्तों की कार्रवाई की रिपोर्ट, सरकार ने छह महीने में 15,000 से अधिक नसबंदी‑टीकाकरण किया

सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ

सुप्रीम कोर्ट के लिये टelangाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर कोलेजियम की सिफ़ारिश

राष्ट्रीय हाईवे 2 पर अवरोध हटाए, मनिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया

सुप्रीम कोर्ट के जज बने लखनऊ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश
ताज़ा ख़बरें
- कोल्हापुर का बॉम्बे हाई कोर्ट: चुनाव आयोग के निर्णयों पर याचिका, 22 अक्टूबर को सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसों को जज पद के लिये सरकार को सुझाया
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: LARRA को अपने अवार्ड निष्पादित कराने का अधिकार नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से नेता के राख लौटाने की याचिका पर केंद्र को चार हफ्ते उत्तर देने का समय दिया
- सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्तियाँ: गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों का नाम सामने
- सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को क्लास 6 को भी 3‑भाषा फ़ॉर्मूला में वही छूट दी, जैसा क्लास 7 को
- बॉम्बे HC ने SAP मध्यस्थ न्यायाधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया, CIRP को पर्याप्त कारण मानते हुए
- 10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित

