राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवाना
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवाना - दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानाराष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवानाराष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प मऊ,संवाददाता। जिल…

सौजन्य से:- Hindustan
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवाना
- दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवानाराष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार-प्रसार वाहन रवानाराष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प
मऊ,संवाददाता। जिले में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को दीवानी न्यायालय से प्रचार वाहन रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन चंद पांडेय और अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत वाकर शमीम रिजवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, तहसील क्षेत्रों, विकासखंडों, थाना क्षेत्रों, नगर और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और लाभों के बारे में जागरूक करेगा। प्रचार वाहन का निर्धारित रूट दीवानी न्यायालय से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, मतलुपुर मोड़, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील, चिरैयाकोट, रानीपुर, पुनः मिर्जाहादीपुरा, सदर चौक, बाल निकेतन, रोडवेज और गाजीपुर तिराहा होते हुए कचहरी तक रहेगा।
इस दौरान लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के सरल, सुलभ और त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया समझाई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने जनपदवासियों से 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का सरल, त्वरित और सौहार्दपूर्ण तरीके से निस्तारण संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि लंबित या प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण के इच्छुक लोग संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। प्रचार वाहनों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ-साथ निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति विधिक सहायता और न्याय से वंचित न रहे। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता और पैरा लीगल वालंटियर्स सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की

हाईकोर्ट ने मांगी आवारा कुत्तों की कार्रवाई की रिपोर्ट, सरकार ने छह महीने में 15,000 से अधिक नसबंदी‑टीकाकरण किया

सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ

सुप्रीम कोर्ट के लिये टelangाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर कोलेजियम की सिफ़ारिश

राष्ट्रीय हाईवे 2 पर अवरोध हटाए, मनिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया

सुप्रीम कोर्ट के जज बने लखनऊ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश
ताज़ा ख़बरें
- कोल्हापुर का बॉम्बे हाई कोर्ट: चुनाव आयोग के निर्णयों पर याचिका, 22 अक्टूबर को सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिसों को जज पद के लिये सरकार को सुझाया
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया: LARRA को अपने अवार्ड निष्पादित कराने का अधिकार नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने टोक्यो के रेंकोजी मंदिर से नेता के राख लौटाने की याचिका पर केंद्र को चार हफ्ते उत्तर देने का समय दिया
- सुप्रीम कोर्ट में नई नियुक्तियाँ: गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों का नाम सामने
- सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को क्लास 6 को भी 3‑भाषा फ़ॉर्मूला में वही छूट दी, जैसा क्लास 7 को
- बॉम्बे HC ने SAP मध्यस्थ न्यायाधिकरण का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया, CIRP को पर्याप्त कारण मानते हुए
- 10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित

