होमवकीलप्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश
वकील

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में जिला न्यायाधीश और विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने अधिकारियों को वादों का निस्तारण करने और शीघ्र नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए।

14 अगस्त 2026 को 05:56 pm बजे
प्रशासनिक अधिकारियों ने लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक में दिए निर्देश

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक

हरदोई में, 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप ने अधिकारियों को वादों का निस्तारण करने और नोटिसों की तामील समय पर कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग अदालत का लाभ उठा सकें।

हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रीता कौशिक की अनुमति से हुई बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी भूपेंद्र प्रताप ने की। अपर जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरटीओ और यातायात चालान से संबंधित मामलों को भी लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने पर जोर दिया।

साथ ही वादकारियों को भेजे गए नोटिसों की समय से तामील कराने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्मिता गोस्वामी, एसडीएम गुलाब चंद्र, सीओ लक्ष्मीकांत, एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह, पैरवी सेल इंचार्ज राजदेव मिश्रा, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, विद्युत विभाग के प्रेमराज सिंह, उस्मान अली, पुनीत कुमार दुबे, शशांक मौर्य, जेसन सेन, आशा सिंह तथा विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में गड्ढे और भ्रष्टाचार के आरोप: न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा
वकील

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे में गड्ढे और भ्रष्टाचार के आरोप: न्यायालय ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा

कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के फैसले पर सवाल उठे
वकील

कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के फैसले पर सवाल उठे

भारत में पहली बार: अदालत का डाउनटाइम ट्रैकर लाइव हुआ
वकील

भारत में पहली बार: अदालत का डाउनटाइम ट्रैकर लाइव हुआ

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
वकील

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी
वकील

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी
वकील

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?
वकील

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

ताज़ा ख़बरें