होम›वकील›चेक बाउंस के 12 मामलों का निष्पादन झारखंड की लोक अदालत में
वकील

चेक बाउंस के 12 मामलों का निष्पादन झारखंड की लोक अदालत में

झारखंड के कोडरमा में आयोजित एक विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से जुड़े 12 मामलों का निपटारा किया गया। इस लोक अदालत में दोनों पक्षों को संतुष्ट करने वाले निर्णय दिए गए और 20 लाख की वसूली हुई।

18 जुलाई 2026 को 05:13 pm बजे
चेक बाउंस के 12 मामलों का निष्पादन झारखंड की लोक अदालत में

सौजन्य से:- हिंदुस्तान

लोक अदालत में 12 वादों का किया गया निष्पादन

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर कोडरमा में चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की गई। इस लोक अदालत में 12 वादों का निष्पादन हुआ और 20 लाख की वसूली की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस प्रक्रिया की लोकप्रियता और निर्णय की संतोषजनकता पर जोर दिया।

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चेक बाउंस से सम्बंधित मामलो के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विशेष लोक अदालत का आयोजन

इस लोक अदालत में पांच बेंचों के माध्यम से 12 वादों का निष्पादन किया गया और 20 लाख की वसूली की गई। इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में विशेष लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है।

निर्णय की विशेषताएँ

उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है। कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है। विशेष लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती। विशेष लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है।

बेंचों का गठन

चेक बाउंस के मामलों से सम्बंधित विशेष लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया। बेंच संख्या एक में अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी व अधिवक्ता सुमन कुमारी, बेंच संख्या दो में सिविल जज सीनियर डिवीज़न सत्यभामा कुमारी व अधिवकता रीना कुमारी, बेंच संख्या तीन में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय व अधिवक्ता शांति कुमारी, बेंच संख्या चार में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास कुमार भगत व अधिवकता संजय कुमार सिंह , बेंच संख्या पाँच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज व अधिवक्ता टीनू कुमारी ने मामले की सुनवाई की ।

सामान्य प्रश्न

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
वकील

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी
वकील

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी
वकील

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?
वकील

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया
वकील

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
वकील

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था

ताज़ा ख़बरें