होमवकीलबेनीपुर में 18 जुलाई को चेक बाउंस के केसों की लोक अदालत, पक्षकारों को नोटिस जारी
वकील

बेनीपुर में 18 जुलाई को चेक बाउंस के केसों की लोक अदालत, पक्षकारों को नोटिस जारी

बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में 18 जुलाई को चेक बाउंस के मामलों की लोक अदालत होगी। अदालत में मुकदमों के निपटारे को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रौशन कुमार छापोलिया ने एनआई एक्ट से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ बैठक की।

5 जुलाई 2026 को 01:23 am बजे
बेनीपुर में 18 जुलाई को चेक बाउंस के केसों की लोक अदालत, पक्षकारों को नोटिस जारी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Darbhanga

- Benipur

- Lok Adalat To Be Held On 18th For Cheque Bounce Cases

चेक बाउंस के मामलों के लिए 18 को लोक अदालत

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | बेनीपुर

चेक बाउंस के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत होगी। अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निपटारे को लेकर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रौशन कुमार छापोलिया ने एनआई एक्ट से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को चेक बाउंस के मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा। न्यायालय की ओर से सभी पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा चुका है। पक्षकारों को चाहिए कि वे संबंधित न्यायालय में आकर प्री काउंसलिंग के लिए पहल करें। उन्होंने कहा कि यदि लोक अदालत की तिथि से पहले पक्षकार आपस में बातचीत कर न्यायालय के समक्ष प्री काउंसलिंग कर लेते हैं तो लोक अदालत के दिन आसानी से मुकदमे का निपटारा हो जाएगा। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव, अनुमंडल विधिक सेवा समिति बेनीपुर रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक मुकदमों के निष्पादन के लिए सभी पक्षों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए पक्षकारों को लोक अदालत में मुकदमे के निपटारे के लिए प्रेरित करने की बात कही। बैठक में सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रेया कुशवाहा, अधिवक्ता संघ के सचिव संजीव कुमार झा, अधिवक्तागण अमरेश झा, राममोहन झा, नवीन ठाकुर, रविंद्र कुमार चौधरी, गुणानंद झा, अमित कुमार, सरोज राम आदि थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें