पूर्णिया में विशेष लोक अदालत आयोजित, चेक बाउंस मामलों का त्वरित निपटारा होगा
पूर्णिया में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें चेक बाउंस मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। अधिवक्ताओं से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है और पक्षकारों को सुलह-समझौते के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित की जा रही है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Purnia
- Purniaeast
- Purnia Special Lok Adalat | Check Bounce Case Hearing Advocates Meet
पूर्णिया में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत:चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे पर अधिवक्ताओं से चर्चा
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर पूर्णिया में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा 18 जुलाई 2026 को व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया मे
विशेष लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में लोक अदालत भवन में आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर यह आयोजन किया गया था।
बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र नारायण अम्बष्ट, सचिव सुमन जी प्रकाश सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। इनमें मनोज कुमार, संतोष कुमार चौधरिया, नागेश्वर प्रसाद जायसवाल और राम नारायण यादव शामिल थे।
इस दौरान अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे चेक बाउंस से संबंधित अधिक से अधिक मामलों को विशेष लोक अदालत में लाएं और आपसी समझौते के माध्यम से निपटाने में सहयोग करें।
साथ ही, पक्षकारों को भी सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने भी अधिकाधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
डीएलएसए सचिव ने बताया कि जिन पक्षकारों को अब तक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, वे भी यदि आपसी समझौते के आधार पर अपना मामला समाप्त करना चाहते हैं, तो 18 जुलाई को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों का निपटारा करा सकते हैं। विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जाएगा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

