चेक बाउंस के मामलों का 18 जुलाई को निपटारा
विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों का 18 जुलाई को होगा निपटारा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को आपसी समझौते के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Purnia
- Cheque Bounce Cases To Be Settled In Special National Lok Adalat On July 18
18 जुलाई को विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों का होगा निपटारा
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पूर्णिया
व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया में 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें एनआई एक्ट के तहत लंबित चेक बाउंस के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जा रही है।
लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर लोक अदालत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ज्योतिंद्र नारायण आंबेडकर, सचिव सुमन जी प्रकाश सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।सचिव सुनील कुमार ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक चेक बाउंस मामलों के पक्षकारों को आपसी समझौते के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके। उन्होंने बताया कि जिन पक्षकारों को नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है, वे भी यदि आपसी सहमति से विवाद का समाधान चाहते हैं तो 18 जुलाई को विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर संबंधित न्यायालय में अपने मामले का निपटारा करा सकते हैं। बैठक में अधिवक्ता मनोज कुमार, संत शिशु कुमार चौरसिया, नागेश्वर प्रसाद जायसवाल, राम नारायण यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

