होमवकीलशेखपुरा में चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष अदालत का आयोजन
वकील

शेखपुरा में चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष अदालत का आयोजन

शेखपुरा में चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में महज दो मामलों का निपटारा हो सका। इस आयोजन का उद्घाटन प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने किया और लोगों से इस अदालत का लाभ उठाने की अपील की।

18 जुलाई 2026 को 01:13 pm बजे
शेखपुरा में चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष अदालत का आयोजन

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Shekhapura

- Sheikhpura Lok Adalat Inauguration: Check Bounce Case Hearing

शेखपुरा में चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष लोक अदालत:प्रधान जिला जज ने किया उद्घाटन, सिर्फ 2 मामलों का निपटारा

- कॉपी लिंक

शेखपुरा में शनिवार को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस अदालत में केवल दो मामलों का निपटारा हो सका।

निपटाए गए मामलों में से एक में 38,000 रुपये के लेनदेन के बाद सहमति बनी और मामला समाप्त कर दिया गया। दूसरा मामला आरोपी की मृत्यु के कारण स्वतः निष्पादित कर दिया गया।

लोक अदालत में निपटाए गए मामले अंतिम

इस विशेष लोक अदालत का उद्घाटन शेखपुरा के प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोगों से इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि लोक अदालत में निपटाए गए मामले अंतिम होते हैं और उन्हें चुनौती नहीं दी जा सकती, जबकि नियमित न्यायालय के आदेशों को चुनौती दी जा सकती है।

प्रधान जिला जज तिवारी ने बताया कि लोक अदालत आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निपटारा करने के साथ-साथ लोगों में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि पीठ द्वारा व्यवहारिक तौर पर काम किया जाता है ताकि मामलों के निपटारे से लोगों में भाईचारा बना रहे।

चेक बाउंस से संबंधित कुल 158 मामले लंबित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने जानकारी दी कि जिले के न्यायालयों में चेक बाउंस से संबंधित कुल 158 मामले लंबित हैं। इस विशेष लोक अदालत के लिए 465 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे।

इस अवसर पर जिला न्यायालय के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सर्वेंद्र प्रताप सिंह, उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार झा, पोक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश रवींद्र कुमार, सीजेएम विभा रानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद सहित अधिवक्ता संघ के महासचिव विपिन कुमार और प्राधिकार के डिफेंस अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे। अधिक मामलों के निपटारे की उम्मीद में न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी देर तक लोगों का इंतजार करते रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें