इटावा में सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का समाधान समारोह शुरू
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए 'समाधान समारोह 2026' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को होगा। यहां आपसी सहमति से निपटाए जा सकने वाले मामलों का समाधान किया जाएगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Etawah
- Etawah Supreme Court Cases Special Lok Adalat August 2026 | Lok Adalat
इटावा में 'समाधान समारोह-2026' अभियान शुरू:सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों के निपटारे को अगस्त में विशेष लोक अदालत
- कॉपी लिंक
इटावा। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से "समाधान समारोह 2026" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आपसी सुलह-समझौते से निपटाए जा सकने वाले मामलों का समाधान कराया जाएगा।
गुरुवार शाम 4 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के अध्यक्ष रजत सिंह जैन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उन मामलों का शीघ्र निस्तारण कराना है, जिनका समाधान पक्षकारों की आपसी सहमति से संभव है। उन्होंने कहा कि समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान होने से समय और संसाधनों की बचत के साथ-साथ पक्षकारों को त्वरित न्याय भी मिल सकेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पहले पात्र मामलों में पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं सचिव आरती द्विवेदी ने जनपद के अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान आपसी सहमति से संभव है, उन्हें विशेष लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कर इस पहल का अधिकतम लाभ उठाया जाए।
अभियान से संबंधित अधिक जानकारी या आवश्यक सहायता प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट जस्टिस का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा

चौथाई हाई कोर्टों में नहीं है नियमित चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने दी 4 न्यायिक नियुक्तियों की सिफारिश

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
ताज़ा ख़बरें
- ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

