होम›वकील›सुप्रीम कोर्ट में भिड़ रही घुड़सवारी टीम के चुने जाने की कौड़ी, सुनवाई कल
वकील

सुप्रीम कोर्ट में भिड़ रही घुड़सवारी टीम के चुने जाने की कौड़ी, सुनवाई कल

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और शील नागू की बेंच ने कहा, सुनवाई 15 जुलाई के चयन के आधार पर होगी, दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर चुनौती दी

7 जुलाई 2026 को 08:57 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट में भिड़ रही घुड़सवारी टीम के चुने जाने की कौड़ी, सुनवाई कल

सौजन्य से:- जागरण

एशियन गेम्स 2026 टीम चयन पर रार: घुड़सवारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति, फैसले पर टिकी निकाहें

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि वे गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेंगे, क्योंकि वकील ने बताया कि चयन 15 जुलाई को ह ...और पढ़ें

मुख्य बातें

- घुड़सवारी टीम चयन विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

- हाईकोर्ट के दखल न देने पर सुप्रीम कोर्ट जताई सहमति, कल होगी सुनवाई

पीटीआई, नई दिल्ली। जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत की घुड़सवारी की ड्रेसज टीम में राइडर्स अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला को न चुने जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के दखल न देने के फैसले को चुनौती देने पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर नौ जुलाई को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि वे गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेंगे, क्योंकि वकील ने बताया कि चयन 15 जुलाई को होना है।

बेंच ने निर्देश दिया कि मामले को सही बेंच के सामने लिस्ट किया जाए। छह जुलाई को हाई कोर्ट ने अग्रवाल और हजेला को न चुने जाने के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था और सिंगल जज के पिछले फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें दोनों को कोई राहत नहीं दी गई थी।

दोनों राइडर्स एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और उन्होंने घुड़सवारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के चयन फैसलों के विरुद्ध याचिकाएं दायर की थीं।

राइडर्स की अपील को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा यह भी था कि उन्हें संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार करने में कोई कमी नहीं मिली, लेकिन ईएफआई चयन प्रक्रिया की कुछ शर्तों का ठीक से पालन करने में नाकाम रहा। एशिनन गेम्स 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होंगे।

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं
वकील

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आरोपी को जेल में रखने के बाद मुकदमा खींचने की छूट नहीं

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू
वकील

शहरी विकास कानून के लिए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी
वकील

अमेरिकी अदालत के फैसले से ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत, सीमा पर दीवार का निर्माण जारी

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी
वकील

70 की आयु में भी हासिल की स्नातकोत्तर की उपाधि, ज्योतिरादित्य स्कारिया की कहानी

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?
वकील

अस्थाई लोक अदालत से मिलेगी सुविधाएं, लेकिन क्या?

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया
वकील

कार्नाटक उच्च न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस को बेहद महत्वपूर्ण संकेत दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: नागौर में तीन समझौतों पर सियासत

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था
वकील

लोकसभा जांच समिति ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया, कहा- घर में भारी नकदी बंडलों के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं था

ताज़ा ख़बरें