होमवकीलहापुड़ में 21-23 अगस्त तक समाधान समारोह, सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का निपटारा
वकील

हापुड़ में 21-23 अगस्त तक समाधान समारोह, सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का निपटारा

हापुड़ में 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ ने सर्वोच्च न्यायालय में लंबित समझौता योग्य मामलों के पक्षकारों से संपर्क किया है। आपसी समझौते से समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी।

4 जुलाई 2026 को 02:23 pm बजे
हापुड़ में 21-23 अगस्त तक समाधान समारोह, सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का निपटारा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Hapud

- Badnoli

- Hapur Lok Adalat | Samadhan Samaroh 2026 Cases Settlement

21-23 अगस्त तक लगेगी लोक अदालत:हापुड़ में समझौता योग्य मामलों का होगा निपटारा

- कॉपी लिंक

हापुड़ में तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत 'समाधान समारोह-2026' के तहत 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उन मामलों का आपसी सहमति से शीघ्र निस्तारण करना है, जिनमें समझौते की संभावना है।

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में लंबित समझौता योग्य मामलों के पक्षकारों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही, अधिकतम मामलों के निपटारे हेतु प्री-लोक अदालत सुलह बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

सौरभ कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पक्षकारों को पूरी विधिक सहायता, परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी सरकारी विभागों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों से अपील की है।

वर्मा ने कहा कि यदि उनका कोई मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और उसमें समझौते की गुंजाइश है, तो वे तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ से संपर्क करें।

आपसी समझौते से न केवल वर्षों लंबी कानूनी लड़ाई से छुटकारा मिलेगा, बल्कि इससे समय, धन और ऊर्जा की भी बचत होगी। पारिवारिक, सामाजिक और अन्य समझौतायोग्य मामलों में सहमति से समाधान होने पर रिश्तों में सौहार्द भी बना रहता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें