सुप्रीम कोर्ट में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर मामला
सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से जुड़ी दो याचिकाओं पर सुनवाई करने का फैसला किया है। याचिकाएं 27 जुलाई को सुनने की तिथि निर्धारित की गई है।

सौजन्य से:- ThePrint Hindi
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई से जुड़ी याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति दे दी है.
शुक्रवार को यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने उठाया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस हिंसा से जुड़ी दो याचिकाएं दाखिल की गई हैं.
उन्होंने कहा कि इन याचिकाओं में छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती का मुद्दा उठाया गया है और इसमें कई राज्यों को पक्षकार बनाया गया है.
गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत को बताया कि पहले इन याचिकाओं का उल्लेख इसलिए नहीं किया गया, क्योंकि इन्हें डायरी नंबर मिलने का इंतजार था.
उन्होंने मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित सख्ती लगातार जारी है और इस पर अदालत के तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत है.
उन्होंने कहा, “पुलिस बच्चों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग कर रही है. यह लगातार जारी है. इस पर कुछ नियंत्रण जरूरी है. हमारे और पुलिस के बीच अदालत ही खड़ी है.”
दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति जताई और इन्हें सोमवार, 27 जुलाई को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा, “इसे सूचीबद्ध करें, हम इस पर सुनवाई करेंगे.”
गौरतलब है कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से संसद मार्च निकाला गया था. जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बाद आयोजित इस मार्च में हजारों छात्र शामिल हुए थे. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे.
जब प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ने लगे और दिल्ली के मध्य इलाके में लगाए गए कई पुलिस बैरिकेड पार करने की कोशिश की, तो सुरक्षा बलों ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.
सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी सामने आए, जिनमें प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट दिखाई गई.
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि भीड़ के एक हिस्से के हिंसक होने और कथित तौर पर पथराव करने के बाद ही बल प्रयोग किया गया.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

