मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई कल, भोपाल में BJP का कौशल दिखा
मध्य प्रदेश के चुनावी राजनीति में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट कल की सुनवाई करेगा. इसी दौरान बीजेपी के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध जीते है. कांग्रेस ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की याचिका लगाई है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के 3 प्रत्याशी निर्विरोध जीते, मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द मामले में शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, वहां बीजेपी के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध जीते.
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : June 11, 2026 at 2:01 PM IST
|Updated : June 11, 2026 at 2:14 PM IST
भोपाल: कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन रद्द हो जाने के बाद आज यानि गुरुवार को तीन बजे तक का समय काफी खास है. नाम वापसी की डेडलाइन 3 बजे तक ही है. इस बीच कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई, लेकिन फिलहाल कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में सुनवाई अब शुक्रवार को होगी. हालांकि कांग्रेस की ओर पैरवी कर रहे वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने नामांकन वापसी की डेडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि दोपहर 3 बजे तक का ही समय है, लिहाजा सुनवाई अभी जरूरी है. उधर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव और प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में शुरू हो चुकी है.
मीनाक्षी के नामांकन रद्द मामले में अब कल होगी सुनवाई
48 घंटे के भीतर कांग्रेस चुनाव आयोग से लेकर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई. कांग्रेस ने डिजिटल याचिका दायर की, लेकिन अब भी मीनाक्षी नटराजन के निलंबन के मामले में कोई राहत की तस्वीर कांग्रेस के लिए दिखाई नहीं दे रही है. चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल इस मामले में कानूनी राय ली जा रही है. उधर नामांकन वापसी की तारीख नजदीक आते देख कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची और याचिका लगाई, लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी गई है.
कोर्ट ने कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनुसिंघवी और चुनाव आयोग की पैरवी सुनने के बाद ये निर्णय लिया. कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि "सुनवाई कल हो जाए, लेकिन रिजल्ट अभी घोषित ना किया जाए." उधर चुनाव आयोग ने याचिका की कॉपी नहीं मिलने की बात कहते हुए ये कहा कि इसके अध्ययन के लिए समय की जरुरत होगी.
सिंघार का सवाल जैसे हरियाणा, गुजरात में ह्सतक्षेप किया, एमपी में क्यों नहीं?
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि "चुनाव आयोग ने जब हरियाणा, गुजरात में दखल दिया, तो मध्य प्रेदश में क्यों नहीं. झारखंड में बीजेपी का कैंडिडेट था, तो उसे वैलिड किया तो आखिर मीनाक्षी नटराजन के मामले में फैसला क्यों नहीं लिया गया. क्या चुनाव आयोग को विशेष अधिकार नहीं है. चुनाव आयोग चाहता था तो बुधवार को ही इस बारे में निर्णय दे सकता था.
- मीनाक्षी नटराजन मामले में राष्ट्रपति से मिलेगी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट जाना भी तय : जीतू पटवारी
- मध्य प्रदेश में नेता, अभिनेता की एक्टिंग के चर्चे! राज्यसभा सीट की राजनीति में मंत्री खोल रहे पोल
- घर का भेदी लंका ढाए, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर खंडेलवाल का बड़ा खुलासा
इससे स्पष्ट है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के रबर स्टैंम्प के रुप में काम कर रहा है. कानून के खिलाफ संविधान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के खिलाफ काम कर रहा है. रिटर्निंग ऑफिसर ने कानून की धज्जियां उड़ाई. सुप्रीम कोर्ट ने हमें शुक्रवार का समय दिया है, हमें उम्मीद है न्याय होगा, लेकिन न्याय में इतनी देरी क्यों. कई मामलों मे देर रात तक कोर्ट चली है."
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

