नंदीशाला में व्यवस्थाएं लाचार, कड़ा संदेश स्थायी लोक अदालत
नंदीशाला में गोवंश की स्थिति खराब, बीमार पशुओं का इलाज और घूम रहे बेसहारा मवेशी की स्थिति की जास्तूगरी स्थायी लोक अदालत ने कमिश्नर को दिलाई। कमिश्नर को 3 अगस्त को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Pratapgarh
- Arrangements At Nandishala Are Helpless: Permanent Lok Adalat Appoints Commissioner, Seeks Report By August 3
नंदीशाला में व्यवस्थाएं लाचार: स्थायी लोक अदालत ने कमिश्नर नियुक्त किया, 3 अगस्त को मांगी रिपोर्ट
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़
नगर परिषद प्रतापगढ़ द्वारा संचालित काईन हाउस एवं नंदीशाला में व्याप्त भारी अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं को लेकर स्थायी लोक अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश छंगाणी, सदस्य रमेश चन्द्र शर्मा एवं रामकुंवर मीना ने अधिवक्ता लोकेश लोहार द्वारा पेश की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह सिसोदिया को कमिश्नर नियुक्त करने का आदेश दिया है।
कमिश्नर सिसोदिया सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का निरीक्षण कर गोशाला की वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे और फोटोग्राफी-वीडियोग्र ाफी सहित विस्तृत रिपोर्ट 3 अगस्त को न्यायालय में पेश करेंगे। अदालत ने यह भी हिदायत दी है कि गोशाला में बीमार गायों के इलाज की व्यवस्था और शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की स्थिति को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाए।
अधिवक्ता लोकेश लोहार ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि नंदीशाला में करीब 300 गोवंश रखे जाते हैं, लेकिन कुप्रबंधन के कारण आए दिन गोवंश भूखे-प्यासे तड़प रहे हैं। इस मामले में प्रशासक नगर परिषद प्रतापगढ़ की ओर से आयुक्त जितेन्द्र मीना ने स्थायी लोक अदालत में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत किया। इस दौरान सचिव स्वायत्त शासन विभाग जयपुर, गोपालन मंत्रालय, और पशु क्रूरता निवारण समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अब कमिश्नर की रिपोर्ट और वीडियोग्राफी के आधार पर 3 अगस्त को अगली सुनवाई होगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

