होमवकीलराजस्थान में 31 केस निपटे, 69 लाख रुपये की सेटलमेंट राशि का अवार्ड
वकील

राजस्थान में 31 केस निपटे, 69 लाख रुपये की सेटलमेंट राशि का अवार्ड

बाड़मेर में विशेष लोक अदालत के आयोजन में 31 केस निपटाए गए, जिसमें प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए 5 विशेष पीठों का गठन किया गया और दोनों पक्षों की सहमति बनी

19 जुलाई 2026 को 01:13 am बजे
राजस्थान में 31 केस निपटे, 69 लाख रुपये की सेटलमेंट राशि का अवार्ड

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Barmer

- 31 Cases Settled In Special Lok Adalat

विशेष लोक अदालत में 31 केस निपटाए

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | बाड़मेर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर शनिवार को बाड़मेर न्यायक्षेत्र में एनआई एक्ट प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाड़मेर के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजिताभ आचार्य के मार्गदर्शन में पूरे जिले में सुनवाई के लिए 5 विशेष पीठों का गठन किया गया। पीठों के अध्यक्षों और सदस्यों ने बिना पारिश्रमिक प्रो-बोनो के रूप में काम किया।

लोक अदालत में न्यायक्षेत्र की सभी अदालतों को शामिल किया गया। पीठ संख्या 1 में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं.2 बाड़मेर मीनाक्षी मीणा अध्यक्ष रही। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल नरपतसिंह सदस्य रहे। पीठ संख्या 2 में सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश मांगीलाल गौड़ अध्यक्ष रहे। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मधुसूदन अग्रवाल सदस्य रहे। पीठ संख्या 3 में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चौहटन विजय कुमार अध्यक्ष रहे।पैनल अधिवक्ता मोहनसिंह सोढ़ा सदस्य रहे। पीठ संख्या 4 में अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी नगेन्द्र मीना अध्यक्ष रहे। पैनल अधिवक्ता पप्पूराम सदस्य रहे। पीठ संख्या 5 में न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव दिग्विजय देथा अध्यक्ष रहे। अधिवक्ता डॉ. अभयसिंह राठौड़ सदस्य रहे।

राजीनामे व आपसी समझाइश के अभियान में 5 पीठों के सामने कुल 741 प्रकरण पेश हुए। विधिक काउंसलिंग हुई। दोनों पक्षों की सहमति बनी। इस मौके पर 31 प्रकरणों का स्थायी निस्तारण किया गया। निस्तारण के बाद कुल 6928239 रुपये की संयुक्त सेटलमेंट राशि के अवार्ड पारित किए गए।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें