हाईकोर्ट में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका पर अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। उच्च न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई के बाद इस मामले को स्थगित करने का आदेश दिया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- 69000 Teacher Recruitment Case Reaches Allahabad High Court
एक अंक विवाद की याचिका पर सुनवाई अगले माह:69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को लाभ देना था, हाईकोर्ट पहुंचा केस
- कॉपी लिंक
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती से जुड़े एक अंक विवाद को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई के लिए पांच अगस्त की तारीख लगाई है।
यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार ने बुधवार को विजय कुमार भारती व अन्य की अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया। जानिए क्या है मामला
याची के अधिवक्ता ने बताया कि अवमानना याचिका में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव व अन्य पर हाईकोर्ट के 12 जनवरी 2023 के आदेश की जानबूझकर अवमानना करने का आरोप लगाया गया है। पूर्व में कोर्ट ने अभ्यर्थियों को एक अंक का लाभ देने का निर्देश दिया था।
निर्देश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से यह तो स्वीकार कर लिया गया कि याची एक अतिरिक्त अंक का हकदार है लेकिन उसे नियुक्ति देने की प्रक्रिया को विभिन्न कानूनी अपीलों के लंबित होने का हवाला देकर टाला जा रहा था। सुनवाई के दौरान बेसिक शिक्षा परिषद के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस पूरी भर्ती से जुड़ा मुख्य मामला वर्तमान में देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष लंबित है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीते 19 मई को इस मामले पर सुनवाई की थी, जहां राज्य सरकार ने उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने पर विचार करने की इच्छा जताई है जो शीर्ष अदालत पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 21 जुलाई को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
बेसिक शिक्षा परिषद के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई और उसमें राज्य सरकार के रुख के स्पष्ट होने तक इस अवमानना मामले को स्थगित की जाए, ताकि याची की स्थिति पर अंतिम रुख स्पष्ट किया जा सके। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए मामले को पांच अगस्त को एडिशनल काज लिस्ट में सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

