गयाजी में विशेष लोक अदालत: 8 मामलों की शांतिपूर्ण सलाह, आगे राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
गयाजी में विशेष लोक अदालत का आयोजन शनिवार को हुआ, जिसमें कुल 8 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों का त्वरित निष्पादन करना था। आगे 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya Special Lok Adalat News | NI Act Cases Disposal Update
गयाजी में विशेष लोक अदालत का आयोजन:कुल 8 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन, अब 12 सितंबर को लगेगा लोक अदालत
- कॉपी लिंक
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन व्यवहार न्यायालय गया और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय शेरघाटी में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों का त्वरित निष्पादन करना था।
इस मौके पर मुख्य जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने कहा कि लोक अदालत से मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान होता है। इससे पक्षकारों के समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है। साथ ही न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम होता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने इसे विवाद सुलझाने का सरल माध्यम बताया। उन्होंने लोगों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
सचिव ने एक महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मामलों का निष्पादन इस बार नहीं हो सका है, वे निराश न हों। आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पक्षकार इसके लिए अपने संबंधित न्यायालय से पहले ही संपर्क कर सकते हैं।
मामलों की सुनवाई के लिए कुल तीन बेंच बनाई गई थीं। गया व्यवहार न्यायालय में दो बेंच और शेरघाटी में एक बेंच का गठन हुआ।
बेंच नंबर 1- एसीजेएम श्रीमती ऋचा रंजन और पैनल अधिवक्ता बिभा सिन्हा रहे। बेंच नंबर 2- जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सरोज कुमार और पैनल अधिवक्ता रविकांत रहे। बेंच नंबर 3 (शेरघाटी) एसडीजेएम आलोक कुमार और पैनल अधिवक्ता सुनील कुमार अग्रवाल रहे।
इस विशेष लोक अदालत में कुल 8 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इन मामलों में कुल 19,64,000 रुपए की समझौता राशि तय की गई। इस अवसर पर कई न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, बैंक प्रतिनिधि, अदालत के कर्मचारी, पारा लीगल वालंटियर और संबंधित पक्षकार मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
ताज़ा ख़बरें
- एनजीटी को निकोबार परियोजना रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए: ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक से पहले कांग्रेस - द ट्रिब्यून
- भारत: बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव
- जस्टिस रवींद्र वी घुगे अब कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे
- चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस, नोमिनेटेड किन्हें?
- सुप्रीम कोर्ट में बड़ी दिशा चुनौतीपूर्ण बदलाव, चार जजों का हाईकोर्ट का संभावित सामना: जानिए क्या है कॉलेजियम की सिफारिश
- मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी, 15 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
- पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश
- सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-राजस्थान पावर विवाद में फिर किया फेरबदल, पूर्व जज की जगह दूसरे जज को बनाया आर्बिट्रेटर

