होम›वकील›अमृतसर में विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस केस का होगा जल्द निपटारा
वकील

अमृतसर में विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस केस का होगा जल्द निपटारा

अमृतसर में विशेष लोक अदालतें 18 जुलाई और 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी, जिनका उद्देश्य लंबित चेक बाउंस मामलों का निपटारा समय और धन दोनों में बचाने का है।

8 जुलाई 2026 को 07:57 am बजे
अमृतसर में विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस केस का होगा जल्द निपटारा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Punjab

- Amritsar

- Amritsar Lok Adalat: Quick Settlement For Check Bounce Cases

अमृतसर में लगेगी विशेष लोक अदालत:चेक बाउंस केस का होगा फटाफट निपटारा, कम खर्च में विवाद खत्म करने का सुनहरा अवसर

- कॉपी लिंक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमृतसर ने चेक बाउंस मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से निपटारे के लिए विशेष लोक अदालतों के आयोजन का फैसला लिया है। ये विशेष लोक अदालतें 18 जुलाई और 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य लंबित चेक बाउंस मामलों का श

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतींदर कौर ने मुकदमेबाजों, अधिवक्ताओं, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों से विशेष लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस के मामलों का निपटारा आपसी सहमति से कम समय और कम खर्च में किया जा सकता है। इससे लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है और दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

लंबित मामलों को लोक अदालत में शामिल करवाएं

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमृतसर की सचिव (ड्यूटी) परमिंदर कौर बैंस ने बताया कि जिन लोगों के चेक बाउंस से संबंधित मामले अदालतों में लंबित हैं, वे अपने अधिवक्ता या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमृतसर से संपर्क कर अपने मामले को विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। यहां दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान कराया जाएगा।

कम खर्च में विवाद निपटाने का सुनहरा अवसर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों, व्यापारिक संगठनों और अन्य संबंधित पक्षों से इस पहल को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। साथ ही आम लोगों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने लंबित चेक बाउंस मामलों का शीघ्र, सरल और कम खर्च में निपटारा कराएं। अधिक जानकारी या सहायता के लिए कार्यालय समय के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अमृतसर से संपर्क किया जा सकता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान
वकील

सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर
वकील

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया
वकील

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम
वकील

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा
वकील

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की
वकील

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
वकील

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान

ताज़ा ख़बरें